{"_id":"62555d21117f527d182fb506","slug":"ghaziabad-in-old-enmity-few-goons-enter-house-shoot-father-and-two-sons-hospitalised-police-probing-arrested-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसे, सो रहे पिता और दो बेटों को गोली मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसे, सो रहे पिता और दो बेटों को गोली मार किया घायल
Tue, 12 Apr 2022 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:38 PM IST
सार
मनन धाम रेलवे फाटक के पास रहने वाले सुशील दो पुत्र अमन और तरुण के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हथियारों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते पिता और दो पुत्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनन धाम रेलवे फाटक के पास रहने वाले सुशील दो पुत्र अमन और तरुण के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हथियारों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते तीनों को गोली मारकर घायल कर दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने 2 लोगों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।