फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad honeytrap woman traps in the name of rape then ask victims for money cop was also involved in gang

हनीट्रैप का मकड़जाल: पुलिस वाले के साथ मिलकर लोगों पर लगाती थी दुष्कर्म का आरोप, फिर ऐंठती थी लाखों रुपये

Wed, 22 Dec 2021 09:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Dec 2021 09:04 AM IST
सार

महिला अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चलाती है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसने करीब 10 दिन पहले नंदग्राम थाने में संदीप के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी।

विज्ञापन
Ghaziabad honeytrap woman traps in the name of rape then ask victims for money cop was also involved in gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

विस्तार

नंदग्राम में हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दीनदयालपुरी निवासी राजकुमार ने मंगलवार को आरडीसी में प्रेसवार्ता कर महिला के खिलाफ सुबूत सार्वजनिक किए। राजकुमार का आरोप है कि महिला उनके भाई संदीप के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर देकर 20 लाख की मांग कर रही है। ब्लैकमेलिंग नंदग्राम थाने का सिपाही भी शामिल है। राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा।

विज्ञापन


राजकुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह नंदग्राम में टैटू बनाने का काम करते हैं। करीब एक साल पहले नंदग्राम में ही रहने वाली एक महिला दुकान पर आई, जहां उसकी मुलाकात उनके छोटे भाई संदीप से हुई। इसके बाद संदीप और महिला के बीच बातचीत शुरू हो गई। महिला ने कमीशन पर ग्राहक लाने भी शुरू कर दिए। इसी बीच महिला ने संदीप तो फोन करके दोस्ती का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


संदीप महिला के झांसे में आ गया। कुछ दिन बाद पता चला कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चलाती है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसने करीब 10 दिन पहले नंदग्राम थाने में संदीप के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवाला बोला- आपस में समझौता कर लो

राजकुमार का कहना है कि थाने में तहरीर देकर महिला ने मामला रफा-दफा करने की एवज में 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद दो पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत आने की बात कही। इसके बाद वह अपना पक्ष रखने थाने पहुंचे तो उनकी बात सुनने की बजाय एक सिपाही से बात करने को कहा। सिपाही ने उन पर ले-देकर समझौता करने का दबाव बनाया। राजकुमार का आरोप है कि हनीट्रैप गैंग में सिपाही भी शामिल है। महिला 20 लाख से 5 लाख रुपये पर आ गई है।

लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठ चुकी है महिला
राजकुमार का कहना है कि महिला ने टेडिंग वेबसाइट पर कई नामों ने अपनी आईडी बनाई हुई है। वह लोगों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी ब्लैकमेल कर चुकी है। हाल ही में उनसे एक अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही ब्लैकमेल कर 50 वर्षीय व्यक्ति से 50 हजार रुपये ऐंठे थे।

पूर्व में जेल भेजे गैंग की सदस्य बताया
राजकुमार का कहना है कि नंदग्राम पुलिस ने बीते दिनों राजनगर एक्सटेंशन के फ्लैट में चल रहा हनीट्रैप गैंग का खुलासा कर दंपती समेत पांच लोगों को जेल भेजा था। उन्हें ब्लैकमेल करने वाली महिला भी उसी गैंग की सदस्य है। उसके तमाम अश्लील फोटो, वीडियो व चैटिंग उनके पास हैं। महिला दो बच्चों की मां है और तीसरी शादी की हुई है।

पुलिस को नहीं उपलब्ध कराए साक्ष्य : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि महिला ने संदीप के खिलाफ लिव इन में रहकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वह दो माह की गर्भवती है, लेकिन अब संदीप किसी और लड़की से शादी कर रहा है। मामले की जांच के लिए पुलिस भेजी थी। संदीप के भाई राजकुमार ने महिला पर उल्टे आरोप लगाए तो साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया। अभी तक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed