फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Hindi News Number of passports printed daily increased

Ghaziabad: आवेदकों की संख्या बढ़ी, एक हजार बढ़ाई पासपोर्ट की संख्या; अब रोजाना बनाए जा रहे ढाई हजार

Thu, 02 Nov 2023 08:09 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 08:09 AM IST
सार

पिछले तीन साल से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गाजियाबाद रीजन के 13 जिलों में रोजाना दिए जाने वाले अप्वाइंटमेंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 950 अप्वाइंट दिए जा रहे थे अब धीरे-धीरे बढ़ाकर इनकी संख्या 1450 कर दी गई है।

विज्ञापन
Ghaziabad Hindi News Number of passports printed daily increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसकी वजह से अब विभाग ने रोजाना पासपोर्ट प्रिंट करने की संख्या भी बढ़ा दी है। अब रोजाना एक हजार पासपोर्ट ज्यादा प्रिंट किए जा रहे हैं। गाजियाबाद रीजन में पूर्व में 1500 पासपोर्ट प्रतिदिन प्रिंट कर डिलीवर किए जा रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 2500 कर दी गई है। 

विज्ञापन


पिछले तीन साल से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गाजियाबाद रीजन के 13 जिलों में रोजाना दिए जाने वाले अप्वाइंटमेंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 950 अप्वाइंट दिए जा रहे थे अब धीरे-धीरे बढ़ाकर इनकी संख्या 1450 कर दी गई है। इनके अलावा कुछ लोग बिना अप्वाइंटमेंट के भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में आवेदन ज्यादा होने की वजह से अब पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों को इनकी प्रिंटिंग की रफ्तार भी बढ़ानी पड़ी, ताकि पासपोर्ट आवेदन लंबित न हो।

विज्ञापन

नवीनीकरण के आवेदनों की भी बढ़ी संख्या 
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों में करीब 30 से 35 फीसदी प्रकरण नवीनीकरण के हैं। जैसे-जैसे गाजियाबाद रीजन के 13 जिलों में पासपोर्ट धारकों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही नवीनीकरण के प्रकरणों की संख्या भी बढ़ रही है। इसकी वजह से यहां आवेदनों की संख्या में ज्यादा इजाफा हो रहा है। 

पुलिस की जांच रिपोर्ट आने की रफ्तार भी हुई तेज 
करीब एक साल पहले तक पासपोर्ट के लिए पुलिस जांच रिपोर्ट आने में करीब दो से तीन महीने लग जाते थे। इसकी वजह से पासपोर्ट जारी करने में देरी हो रही थी। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल में रीजन में शामिल सभी 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दो बार पत्र भेजकर पुलिस जांच की रिपोर्ट 15 दिन में भेजने के लिए कहा गया था। इसके बाद से अब पासपोर्ट आवेदक का पुलिस वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट 15 दिन में पासपोर्ट कार्यालय पहुंच रही है। 

पूर्व में रोजाना 1500 पासपोर्ट प्रिंट कर डिस्पैच किए जा रहे थे, अब आवेदनों की संख्या बढ़ जाने के कारण प्रिंटिंग भी बढ़ा दी गई है। अब प्रतिदिन 2500 पासपोर्ट प्रिंट किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर उनका पासपोर्ट मिल सके। लंबित प्रकरणों को भी तेजी से निपटाया जा रहा है। - प्रेम सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed