फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Hindi News Excise team recovered 150 boxes of illegal liquor

Ghaziabad: घर के तहखाने से 150 अवैध शराब की पेटियां बरामद, निकाय चुनाव में करने वाले थे सप्लाई

Fri, 14 Apr 2023 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Apr 2023 12:02 PM IST
सार

गाजियाबाद में आबकारी विभाग ने छापेमारी करते हुए 150 अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। निकाय चुनाव में शराब को सप्लाई करने को लेकर घर के बरामदे में बने तहखाने में आरोपी ने भारी मात्रा में शराब मंगाकर एकत्रित कर रखी थी।

विज्ञापन
Ghaziabad Hindi News Excise team recovered 150 boxes of illegal liquor
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला शहबाजपुर में आबकारी विभाग की टीम ने एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए शराब को एक घर के अंदर तहखाने में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टीला शाहबाजपुर गांव में रहने वाला रूपल शराब तस्करी का काम करता है। पूर्व में भी वह शराब के मामले में जेल जा चुका है। निकाय चुनाव में शराब को सप्लाई करने को लेकर घर के बरामदे में बने तहखाने में आरोपी ने भारी मात्रा में शराब मंगाकर एकत्रित कर रखी थी। आबकारी विभाग और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने छापेमारी को लेकर रात से फीलिंग लगाई थी। टीम ने छापेमारी की तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहखाने से डेढ़ सौ से अधिक पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed