फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad health news

हज हाउस में आइसोलेशन वार्ड बनाने की राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad health news
हज हाउस में आइसोलेशन वार्ड बनवाना चाहते हैं स्वास्थ्य राज्यमंत्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने हज हाउस को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की मांग संबंधी पत्र डीएम को लिखा है। पत्र में लिखा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों के जीवन मरण का प्रश्न होने के चलते अपनी शक्तियों का प्रयोग कर विवादित हज हाउस में आइसोलेशन वार्ड बनाने की स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए।

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने लिखा है कि हिंडन नदी के तट पर विवादित हज हाउस भवन पर एनजीटी के नियमों के तहत इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है। हज हाउस पूरी तरह से कई सौ लोगों के रहने, खाने-पीने इत्यादि की उचित व्यवस्था के साथ तैयार है। यह भवन सरकारी खर्चे में बना है। इस समय आपातकाल चलने के साथ लोगों का जीवन बचाना जरूरी है। ऐसे में आपातकाल में सरकार अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस भवन को कोरोना के मरीजों के लिए मानसरोवर भवन की तरह हज हाउस को उपयोग में ला सकती है। इससे संक्रमण से जूझते शहर वासियों को मदद मिलेगी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मामले में अतिशीध्र नियमानुसार कार्रवाई आरंभ करनी चाहिए, जिससे जल्द हज हाउस के भवन का उपयोग विपदा के प्रबंधन में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed