फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad have intended, is to clean India

गाजियाबाद ने ठाना है, भारत स्वच्छ बनाना है

Fri, 13 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad have intended, is to clean India
अस्सी स्थित रामानुज नगर कॉलोनी में सफाई करते बाबा हरदेव सिंह व अन्य।

महानगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के मिशन को साकार करने महापौर और नगर आयुक्त के साथ बृहस्पतिवार को 25 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे। सभी दलों के पार्षद, विधायक, पूर्व विधायक, 100 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों, व्यापार संगठनों, औद्योगिक एसोसिएशन और आरडब्ल्यूए संगठन नगर निगम के इस अभियान से जुडे़।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे से कामकाज छोड़ स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सड़कों से पॉलिथीन बीनकर जमा की। 11 बजे तक दो घंटे चले इस अभियान करीब 650 बड़े थैले पॉलिथीन इकट्ठा की। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि इन पॉलिथीन और प्लास्टिक से नगर निगम सड़क का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि इससे बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चला। इसमें लोगों ने खुद ही शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की शपथ ली। यह पहला मौका था जब महापौर की एक आवाज पर शहर के 25 हजार से ज्यादा लोग राजनीतिक दलों की सीमाओं को पीछे छोड़ उनके साथ चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे महापौर रमतेराम रोड पर व्यापारियों के बीच पहुंचे और पॉलिथीन बीनने का अभियान चलाया। 9 बजे इस अभियान का विधिवत शुभारंभ नवयुग मार्केट के दुर्गा भाभी चौक से महापौर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद ने किया। एमबी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नवयुग मार्केट में जागरुकता रैली निकालकर पॉलिथीन भी इकट्ठा की।

80 वार्ड में 241 प्वाइंट पर चला अभियान
शहर के 80 वार्डों में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाने के लिए 241 प्वाइंट को चिह्नित किया गया था। इन प्वाइंट पर अभियान की कमान पार्षदों, स्कूल प्रबंधन, आरडब्ल्यूए, विधायकों और पूर्व विधायकों को सौंपी गई थी। सुबह 9 बजे एक साथ सभी प्वाइंट से अभियान शुरू कर पॉलिथीन बीनने का काम शुरू किया गया।

बसपा विधायक ने विजयनगर में संभाली कमान
बसपा विधायक सुरेश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ विजयनगर क्षेत्र में पॉलिथीन बीनने और जागरुकता के लिए अभियान चलाया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चलाए गए अभियान में उन्होंने 3 बैग भरकर पॉलिथीन इकट्ठा की। उनके अलावा पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही ने अर्थला में, सपा नेता सागर शर्मा ने कैला भट्टा क्षेत्र में अभियान चलाया।

कांग्रेसियों ने चलाया अभियान, भाजपा को बताया ढोंगी
कांग्रेेस की महिला विंग ने राजनगर में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा के नेतृत्व में हिंट चौक के पास सफाई अभियान चलाया। महिला विंग की महानगर उपाध्यक्ष ममता सिंह, अंशु शर्मा, आराधना माथुर, अफसरी बेगम, कीर्ति, हर्षिता राही, सोनाली, सोनिया और नसीम खान ने डीएम आवास तक सड़क पर झाड़ूल लगाकर कूड़ा उठाया। उन्होंने भाजपा के अभियान को ढोंग बताया।

स्कूलों के बच्चों में दिखा जोश
शहर में बृहस्पतिवार को चलाए गए पॉलिथीन मुक्त गाजियाबाद अभियान में आरडी मेमोरियल स्कूल, गौशाला रोड स्थित धारा सिंह गर्ल्स हाई स्कूल, शैरोन पब्लिक हायर सैकेण्डरी स्कूल गऊपुरी, डीडीपीएस संजय नगर, रामकिशन इंस्टीट्यूट, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, भागीरथ पब्लिक स्कूल, डीडीपीएस अशोक नगर, होली चाइल्ड स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल नंदग्राम, जेकेजी स्कूल के बच्चों ने संस्थानों के आसपास दो घंटे अभियान चलाकर सड़कों को पालिथीन मुक्त किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन और टीचर्स भी अभियान में शामिल हुईं।

व्यापारी भी पॉलिथीन बीनने उतरे सड़कों पर
नगर निगम के इस महाअभियान में संयुक्त व्यापार मंडल, रमतेराम रोड व्यापार संगठन, घंटाघर, सिहानी गेट, तुराबनगर व्यापार मंडल, संजय नगर व्यापार मंडल समेत सभी संगठनों ने सहयोग किया। उनके पदाधिकारियों ने पॉलिथीन मुक्त गाजियाबाद अभियान में हिस्सा लिया। सड़कों पर सफाई की और लोगों को पॉलिथीन प्रयोग न करने के बारे मे जागरूक कर कपड़े के थैले बांटे।

आरडब्ल्यूए-पार्षदों ने भी चलाया अभियान
पॉलिथीन मुक्त अभियान को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी सहयोग दिया। राजनगर, नेहरूनगर, मॉडल टाउन, राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर की सभी कालोनियों में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लोगों को पॉलिथीन के खिलाफ जागरूक किया। राजनगर में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरके जैन और पार्षद राजेंद्र त्यागी के नेतृत्व में लोगों ने बैनर-पोस्टर केसाथ जागरूकता रैली निकाली। इसमें विनीत शर्मा, ओपी भोला, गोल्डी सहगल मौजूद रहे।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ.आरके आर्य ने अपनी टीम के साथ स्वदेशी चौक प्रताप विहार से विजयनगर चौक तक अभियान चलाया। वार्ड-3 में पार्षद बाला यादव, सपा नेता बादल यादव ने स्कूली बच्चों के साथ अभियान चलाया। उन्होंने पॉलिथीन इकट्ठा करने के बाद जागरुकता रैली निकाली।

वार्ड-23 में पार्षद नरेश जाटव ने, वार्ड-39 में पार्षद शेखर त्यागी ने, वार्ड-74 में पार्षद जाकिर अली सैफी ने, कमला नेहरू नगर में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने, संजय नगर में पार्षद मुकेश त्यागी, अजय शर्मा और भाजपा पार्षद दल के नेता मनवीर नागर ने अपने-अपने वार्डों में यह अभियान चलाया।

सुधा सरोवर कॉलोनी में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीसराम ने कॉलोनी वासियों को अपनी गलियों को पॉलिथीन मुक्त कराने की शपथ दिलाई। अभियान में बालकिशन तोमर, दिनेश प्रसाद, सुरजीत सिंह, योगेश सिंह, सतीश चंद शर्मा मौजूद रहे।

अभियान का विरोध किया
अयान इंटरप्राइजेज संस्था के पदाधिकारियों ने पॉलिथीन मुक्त गाजियाबाद अभियान का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि  सफाई अभियान केवल फोटोग्राफी तक सीमित रहता है। मेयर के पक्का तालाब के पास पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र में फैली गंदगी की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द ही सफाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदीप जैन, रूपकिशन, सुनील, मोनू, मनोज, प्रवीण मौजूद रहे।

पॉलिथीन मुक्त गाजियाबाद करने का संकल्प
पिलखुवा। संस्कार द को एजुकेशनल स्कूल द्वारा गाजियाबाद को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन से लोगों को जुड़ने की अपील की गई।


स्कूल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ सभी लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करना, गाजियाबाद को पॉलिथीन मुक्त करना और सभी को पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना था। स्कूल की निर्देशिका डॉ. स्वाति गुप्ता और प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरणा देकर उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed