फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad gold worth more than one crore rupees stolen from PNB Bank locker police suspect hand of some employee probe on

बैंक लॉकर से गायब हुए 70 लाख के जेवर: दो साल से पड़ा था बंद, चाबी से नहीं खुला तो तुड़वाया

Thu, 03 Mar 2022 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Mar 2022 04:25 PM IST
सार

बैंक और पीड़िता का पक्ष सामने आने के बाद यह मामला काफी पेचीदा हो गया है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad gold worth more than one crore rupees stolen from PNB Bank locker police suspect hand of some employee probe on
पीएनबी बैंक में चोरी के बाद पहुंचे ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के लॉकर में रखे करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा के गहने बैंक लॉकर से चोरी होने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि बैंक कर्मचारियों की सांठगांठ से लॉकर से लाखों रुपये के गहने चोरी हुए हैं। इस घटना के बाद से ही बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एक खाताधारक के लॉकर से चोरी होने की सूचना के बाद अन्य खाता धारक भी अपने लॉकर देखने बैंक पहुंचे हैं।

विज्ञापन

'खाताधारक लॉकर में क्या रखता है बैंक को नहीं होती जानकारी'

इस मामले पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में जानकारी मिली है। लॉकर होल्डर की चाबी से लॉकर ना खुलने पर लॉकर होल्डर की उपस्थिति में लॉकर तुड़वाया गया था। वहीं खाताधारक लॉकर से सामान चोरी होने का दावा कर रहे हैं। प्रबंधक का कहना है कि खाताधारक लॉकर में क्या रख रहे हैं। इस संबंध में बैंक को जानकारी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता बोली- लॉकर तुड़वाया तो गहने थे गायब

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी प्रियंका गुप्ता ने नेहरू नगर स्थित पीएनबी की शाखा में 20 साल से खाता है। इसके साथ ही वह बैंक में लॉकर का इस्तेमाल कर रही हैं। प्रियंका का कहना है कि वह 2019 में आखिरी बार लॉकर चेक करने गई थीं। इसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण बैंक नहीं जा सकीं। अक्टूबर 2021 में बैंक में जाने पर चाबी से लॉकर नहीं खुला। इसकी जानकारी उन्होंने बैंक कर्मचारियों को कई बार दी लेकिन बैंक कर्मचारी इसका समाधान करने का आश्वासन देते रहे। फरवरी में उनकी उपस्थिति में लॉकर तुड़वाया गया तो उनके लॉकर से 70 लाख रूपये के गहने गायब मिले। पीड़िता ने इस संबंध में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट सीओ आलोक दुबे का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed