{"_id":"60fff82ecebf8004755519d0","slug":"ghaziabad-girl-was-molested-for-16-years-by-two-step-uncles-at-age-of-9-she-was-first-being-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 16 साल से युवती को दो चाचा कर रहे थे प्रताड़ित, 9 की उम्र में पहली बार हुआ दुष्कर्म का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 16 साल से युवती को दो चाचा कर रहे थे प्रताड़ित, 9 की उम्र में पहली बार हुआ दुष्कर्म का प्रयास
Tue, 27 Jul 2021 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
उसने सौतेले पिता से शिकायत की तो भाइयों का विरोध करने की बजाय उसे व उसकी मां को घर से भगाने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर में दो सौतेले चाचा द्वारा युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 16 साल से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। नौ साल की उम्र में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।
विज्ञापन
उसने सौतेले पिता से शिकायत की तो भाइयों का विरोध करने की बजाय उसे व उसकी मां को घर से भगाने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से गुहार लगाई। तब जाकर विजयनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
25 वर्षीय पीड़ित युवती का कहना है कि उसके सौतेले पिता हैं। जब वह 9 साल की थी, तब एक सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसके बाद भी चाचा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
वह लोकलाज के चलते चुप रही, जिसका फायदा उसके दूसरे सौतेले चाचा ने भी उठाया। युवती का कहना है कि 16 जुलाई को दूसरे चाचा ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने चाचा को कुछ नहीं कहा। मां ने विरोध किया तो सौतेले पिता ने उसे व मां को घर से निकालने की धमकी दे डाली।
पीड़िता चक्कर काटती रही, पुलिस टरकाती रही
पड़िता का कहना है कि 16 जुलाई को हुई घटना के बाद उसने विजयनगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन चाचा के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने महिला थाने में भी गुहार लगाई, लेकिन वहां भी टरका दिया गया। थक-हारकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई, तब जाकर विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों सौतेले चाचा व सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।