{"_id":"64078bbf5f54fa8d630ccd44","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2535978132-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नमूने भरे जाने के डर से दुकान बंद कर भागे दो दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नमूने भरे जाने के डर से दुकान बंद कर भागे दो दुकानदार
विज्ञापन
नमूने भरे जाने के डर से दुकान बंद कर भागे दो दुकानदार
गाजियाबाद। मावा, पनीर के नमूने लिए जाने के डर से चौपला बाजार के दो दुकानदार दुकान बंद करके ही भाग गए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी दुकानदार नहीं लौटे तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। अब दुकानदारों के लौटकर आने और विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए जाने पर प्रक्रिया पूरी कर दुकानों की सील हटाई जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि शासन के आदेश पर होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोेकने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व विभाग की टीम चौपला बाजार में पहुंची और दुकानों से मिठाइयों, मावे, पनीर आदि के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस कार्रवाई की सूचना पाकर दो दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। इनकी दुकान पर बड़ी मात्रा में मावा और पनीर है। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानों पर सील लगा दी गई है। दुकानदारों के लौटने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि तब तक मावा और पनीर सड़ चुका होगा, लेकिन नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।