फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: झगड़े के बाद डांट से बचने के लिए युवक ने परिजनों को अपहरण की सूचना दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
झगड़े के बाद डांट से बचने के लिए युवक ने परिजनों को अपहरण की सूचना दी
विज्ञापन

मसूरी। नाहल गांव के एक 20 वर्षीय युवक ने पड़ोस में झगड़ा होने पर परिजनों की डांट से बचने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। उसने परिजनों को रिकॉर्डिंग भेजकर बताया कि तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है और अज्ञात जगह पर रखा हुआ है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद ली तो उसकी लोकेशन दिल्ली, मथुरा-वृंदावन और मेरठ में मिली। शुक्रवार को पुलिस ने उसे किठौर, मेरठ में उसके ननिहाल से बरामद कर लिया।
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि नाहल के रहने वाले ब्रह्मपाल ने बुधवार को मसूरी थाने में अपने बेटे सनी (20) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छपरौला में मोटर साइकिल के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले सनी ने परिजनों को रिकॉर्डिंग भेजकर बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उसने दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास की लोकेशन भी भेजी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा अपहरण की धाराओं में तरमीम कर उसकी बरामदगी के लिए तीन टीमें लगाईं। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर टीमों को तीन स्थानों पर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि सनी की लोकेशन दिल्ली से मथुरा-वृंदावन आई थी। लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को उसे मेरठ के किठौर में ननिहाल से बरामद कर लिया गया। एसीपी ने बताया कि सनी का पड़ोस में ही रहने वाले योगेंद्र से झगड़ा हो गया था। इस पर परिजन नाराज थे। उनकी डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की कहानी रच दी।
विज्ञापन

प्रेम मंदिर में प्रसाद चढ़ाया, सीसीटीवी में भी दिखा
एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर वृंदावन में सनी की तलाश की। उसने वृंदावन में जाकर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। पुलिस टीम ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें सनी अकेला दिखाई दिया। वह प्रेम मंदिर भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी के अपहरण की सूचना से योगेंद्र भी डर गया
सनी का पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके अपहरण की सूचना पर परिजनों ने उसके घर जाकर पूछताछ की तो योगेंद्र भी डर गया। पुलिस के मुताबिक इस घटना से डरा योगेंद्र भी बिना परिजनों को बताए अपनी बुआ के पास बुलंदशहर चला गया था। शुक्रवार को सनी के बरामद हो जाने पर योगेंद्र ने चैन की सांस ली और वह घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed