फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: रिवर हाइट्स में कैंडल मार्च निकाल की कुत्तों से निजात दिलाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रिवर हाइट्स में कैंडल मार्च निकाल की कुत्तों से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में बुधवार को सातवें दिन भी लोग धरने पर रहे। शाम को सोसायटी में कैंडल मार्च निकाल लोगों ने आवारा कुत्तों को बाहर निकालने की मांग की। उधर, नगर निगम की टीम एक और आवारा कुत्ता सोसायटी से पकड़कर ले गई। नगर निगम की टीम सात दिन में छह कुत्ते सोसायटी से पकड़ चुकी है।
आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ने और काटने की घटनाओं के बाद रिवर हाइट्स सोसायटी के लोग 12 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। लोगों की मांग है कि आवारा कुत्तों को सोसायटी से बाहर ले जाया जाए। सोसायटी के एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी का कहना है कि आवारा कुत्तों को कुछ लोग सोसायटी के अंदर लाकर कॉमन एरिया में खाना खिला रहे हैं और परिसर को गंदा कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन लड़ाई हो रही है। 11 जनवरी को आवारा कुत्तों को बाहर निकालने पर हंगामा और मारपीट हो गई थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोसायटी में 60 से 70 आवारा कुत्ते हैं। बच्चे डरे हुए हैं
विज्ञापन

सोसायटी को आवारा कुत्ता मुक्त कराओ लगे नारे
सोसायटी को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने के नारे लगाए गए। बुधवार को लोगों ने कैंडल मार्च के दौरान कुत्ता हटाओ बच्चे बचाओ, कुत्ता मुक्त हो सोसायटी के नारे लगाए गए। नगर निगम के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नगर निगम की ओर से कुत्तों की समस्या से परेशान लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 18001803012 नंबर पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है।

आरडब्ल्यूए की मदद लेगा निगम
सोसायटी में कितने पालतू कुत्ते हैं, कितनों का पंजीकरण हुआ है कितने बिना पंजीकरण के पल रहे हैं इसकी जानकारी के लिए नगर निगम अब आरडब्ल्यूए की मदद लेगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण नहीं कराने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। 15 जनवरी तक 4421 कुत्तों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed