{"_id":"63bf1320c8029e164b0297b7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd250542688","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीबीएसई स्वीमिंग नेशनल में 10 तैराकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीबीएसई स्वीमिंग नेशनल में 10 तैराकों का चयन
विज्ञापन
सीबीएसई स्वीमिंग नेशनल में 10 तैराकों का चयन
गाजियाबाद। गुजरात के राजकोट में 21 जनवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में खेतान पब्लिक स्कूल के 10 खिलाड़ियों का हुनर देखने को मिलेगा। ज्ञानपीठ स्कूल नोएडा में हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण सहित कुल 38 पदक हासिल किए हैं। बालक वर्ग में स्कूल ओवरऑल विजेता बना।
स्कूल के स्वीमिंग कोच राजेंद्र सिंह, नवीन कुमार और चेष्टा चौधरी ने बताया कि नेशनल में उदय तुलसियान, जय शर्मा, दिव्यम चौरसिया, कृष्णा त्यागी, शिवांश सिंह, ओम त्यागी, अदियन, गौरांग पांडेय और आशुतोष का चयन हुआ है। नॉर्थ जोन में तैराक अंडर-19 बालक वर्ग चार गुणा 400 मीटर मेडले रिले में चार स्वर्ण पदक और चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। उदय तुलसियन ने अंडर-19 वर्ग में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर एकल मेडले में पांच रजत पदक जीते हैं।
तैराक जय शर्मा ने 100 मीटर फ्री-स्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर फ्रीस्टाइल सहित पांच रजत पदक हासिल किए। तैराक दिव्यम चौरसिया ने अंडर-19 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, ओम त्यागी ने अंडर-14 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य, कृष्णा ने अंडर-19 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया है। अंडर-19 बालिका वर्ग 50 मीटर बटरफ्लाई में समृद्धि ने रजत, बालक वर्ग में कृष्णा ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत व 200 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य, दिव्यम में 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता है।