{"_id":"63bc687edb010d086703c9be","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2504389147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीएसटी संग्रह में उछाल, दोनों जोन में सात से 10 फीसदी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीएसटी संग्रह में उछाल, दोनों जोन में सात से 10 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी संग्रह में उछाल, दोनों जोन में सात से 10 फीसदी की वृद्धि
प्रद्युम्न उपाध्याय
गाजियाबाद। जीएसटी संग्रह में गाजियाबाद के दोनों जोन में सात से 10 फीसदी तक वृद्धि हुई है। राजस्व के मामले में गाजियाबाद जोन-दो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ प्रदेश में अव्वल आया है। जोन-दो में पिछले सत्र के मुकाबले राजस्व 32.28 करोड़ की वृद्धि हुई है। वहीं राजस्व में जोन-एक का कर संग्रह सात फीसदी वृद्धि के साथ 23.58 करोड़ रहा है।
दूसरी ओर राज्यकर की विशेष अनुसंधान शाखा के राजस्व कलेक्शन में भी वृद्धि हुई है। एसआईबी में जोन-एक का राजस्व संग्रह 18.62 करोड़ और जोन-दो का 19.18 करोड़ रहा है। बीते चार सालों में गाजियाबाद के दोनों जोन से कर संग्रह लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद में स्थापित छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों का प्रदर्शन लगातार बेहतर को रहा है। ऐसे में उद्योगों के अच्छे प्रदर्शन का असर कर संग्रह में वृद्धि के रूप में देखने को मिल रहा है।
इंजीनियरिंग गुड्स और ऑटो मोबाइल सेक्टर में बढ़ा कर
जनपद के औद्योगिक इकाइयों में तैयार होने वाले उत्पादों की मांग देश-विदेश में है। इसी के चलते निर्यात में पांच सालों में 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। इंजीनियरिंग गुड्स और ऑटो मोबाइल सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इंजीनियरिंग उत्पादों से जुड़ी इकाइयों में तैयार होने वाले रिंग्स पिस्टंस, शुगर मिल उपकरण, ऑटो पार्ट्स की मांग सबसे ज्यादा है। ऐसे में इन दोनों सेक्टर से विभाग को अधिक राजस्व हासिल हुआ है। कंज्यूमर उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में बीते साल त्योहारों और शादियों के सीजन में अधिक खरीदारी का असर राजस्व में देखने को मिला। ऑटो मोबाइल, इंजीनियरिंग गुड्स के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, दवा व चिकित्सा उपकरण, सेवा क्षेत्र से हर साल राजस्व में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
बड़े ट्रेड से मिला अच्छा टैक्स
राज्यकर विभाग में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो ओपी तिवारी का कहना है कि राजस्व संग्रह में इस बार फिर वृद्धि हुई है। राजस्व संग्रह में गाजियाबाद जोन-दो प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जनपद में बड़े ट्रेड से अच्छा टैक्स मिला है।
चार सालों में जीएसटी कर संग्रह
साल जोन-एक जोन-दो
2022-23 358.27 करोड़ 370.36 करोड़
2021-22 334.69 करोड़ 338.08 करोड़
2020-21 304.28 करोड़ 290.98 करोड़
2019-20 301.58 करोड़ 259.68 करोड़