फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: संभलकर मनाएं नए साल का जश्न, अगर सड़क पर पी शराब तो हवालात में कटेगी रात

Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त नगर निपुण अग्रवाल ने बताया रेस्तरां संचालकों के साथ बैठक कर हिदायत दी गई है कि वे लोगों को शराब न परोसें और न ही पीने दें।

विज्ञापन
ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न में सड़क पर शराब पीने वालों को पुलिस सीधे हवालात में पहुंचा देगी। उनकी रात हवालात में ही कटेगी। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की टीमें ब्रीथ एनलाइजर लेकर तैनात रहेंगी। शराब पीकर गाड़ी से स्टंट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेस्तरां, होटल, मॉल और शराब की दुकानों के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त नगर निपुण अग्रवाल ने बताया रेस्तरां संचालकों के साथ बैठक कर हिदायत दी गई है कि वे लोगों को शराब न परोसें और न ही पीने दें। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर को रात में अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों को पकड़कर उनका चालान काटा जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई होगी। सड़कों पर चेकिंग के लिए विभिन्न प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें इंदिरापुरम क्षेत्र का हैबिटेट सेंटर, स्वर्णजयंती पार्क व नौ प्वाइंट सहित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की सादा कपड़ों में भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


हाईवे पर 20 और बॉर्डर पर 10 टीमें रहेंगी तैनात 
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि नववर्ष पर दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत हाईवे पर 20 टीम तैनात रहेंगी। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर निगरानी के लिए ब्रीथ एनालाइजर के साथ 10 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चार एंबुलेंस क्षेत्र में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड पर खास चौकसी
एलिवेटेड रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करेंगे। इंदिरापुरम और कौशांबी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एलिवेटेड पर एक-एक चीता बाइक, एक-एक पीसी गाड़ी के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा यूपी गेट से एलिवेटेड के शुरुआत वाले प्वाइंट पर चार पुलिसकर्मी पिकेट के साथ तैनात रहेंगे। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की तरफ से एलिवेटेड पर एक क्रेन और एक एंबुलेंस भी खड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed