फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पुरुष वेटलिफ्टिंग में एमएमएच व महिला पावर लिफ्टिंग में एसएनजीई मेरठ विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुरुष वेटलिफ्टिंग में एमएमएच और महिला पावर लिफ्टिंग में एसएनजीई मेरठ विजेता
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में चल रही सीसीएसयू अंतर डिग्री कॉलेज वेट, पावर लिफ्टिंग और शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में मेजबान एमएमएच के खिलाड़ियों का दम देखने को मिली। पुरुष वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एमएमएच की टीम विश्वविद्यालय चैंपियन बनी। उपविजेता का खिताब गाजियाबाद के जनहित इंस्टीट्यूट ने जीता। श्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार सविता देवी कॉलेज मेरठ के सनोवर ने पाया। शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में एमएमएच की टीम विजेता और रुद्रा इंस्टीट्यूट की टीम उपविजेता रही।
महिला पावर लिफ्टिंग में एसएनजीई कॉलेज मेरठ ने चैंपियनशिप कब्जाई। उपविजेता एनसीपीई कॉलेज दादरी की टीम रही। पुरुष वेट लिफ्टिंग में 55 किलो भारवर्ग में सहारनपुर के चौ. कालीराम कॉलेज के सलीम ने स्वर्ण, शांती इंस्टीट्यूट मेरठ के बादल ने रजत और एमएमएच कॉलेज के अंकित रावत ने कांस्य पदक जीता। 61 किलो भारवर्ग में एनएएस कॉलेज मेरठ के अमित कुमार ने स्वर्ण, डीजे कॉलेज बड़ौत के बादल ने रजत और शांती इंस्टीट्यूट मेरठ के अरिन ने कांस्य पदक जीता। 67 किलो भारवर्ग में एमएमएच के राहन सिह बिष्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग में ही 73 किलो में जनहित कॉलेज गाजियाबाद के प्रवेश बेसोया ने स्वर्ण, एचएलएम गाजियाबाद के मनीष कौशिक ने रजत और आईपी कॉलेज बुलंदशहर विपुल ने कांस्य पदक जीता। 81 किलो भारवर्ग में जनहित इंस्टीट्यूट गाजियाबाद के प्रशांत बेसोया ने स्वर्ण, 89 किलो में डीजे कॉलेज बड़ौत के सलीम ने स्वर्ण, 96 किलो सविता देवी कॉलेज मेरठ के सनोवर ने स्वर्ण, 102 किलो में जनहित इंस्टीट्यूट के योगेश शर्मा ने स्वर्ण, 109 किलो में एमएमएच कॉलेज के आकाश ने स्वर्ण पदक और 109 प्लस में ज्ञानभारती कॉलेज मेरठ के अभिषेक बालियान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में 60 किलो में रुद्रा इंस्टीट्यूट मेरठ के हिमांशु चौहान ने स्वर्ण, 65 किलो में आरवी कॉलेज दादरी के शिवा शर्मा ने स्वर्ण, 70 किलो में डीजे कॉलेज के वसीम ने स्वर्ण, 75 किलो में एसपीएस कॉलेज बड़ौत के शिवम चौहान ने स्वर्ण, 80 किलो में एमएमएच के शिवा सिंह ने स्वर्ण, 85 किलो में रुद्रा इंस्टीट्यूट के प्रथम सैनी ने स्वर्ण, 90 किलो में एमएमएच के अभिनव ने स्वर्ण और 90 प्लस में डीजे कॉलेज के उपेंद्र पंवार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला पावर लिफ्टिंग में 47 किलो में आरवी कॉलेज दादरी की शगुन ने स्वर्ण, 52 किलो में डीजे कॉलेज की पायल ने स्वर्ण, 57 किलो में महालक्ष्मी कॉलेज मेरठ की अंशिका नेहरा, 63 किलो में एमएमएच की चंचल ने स्वर्ण, 72 किलो में एसएनजीआई मेरठ की रिया कौशिक ने स्वर्ण, 84 किलो में एसएनजीआई मेरठ की साक्षी पूनिया ने स्वर्ण और 84 प्लस वर्ग में एनसीपीई दादरी की दिव्या ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed