फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल: यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा, हर स्टेशन पर लगेंगे 17 प्लेटफार्म स्क्रीन डोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल: यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा, हर स्टेशन पर लगेंगे 17 प्लेटफार्म स्क्रीन डोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर स्टेशन पर 17 प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे। ऐसे में प्राथमिकता खंड के साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई डिपो के स्टेशनों पर स्क्रीन डोर लगाने का काम तेजी से जारी है। मेट्रो की तरह रैपिड रेल के आने और पीएसडी खुलने पर ही यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश मिल सकेगा।

मेरठ रोड तिराहा और दुहाई स्टेशन पर पीएसडी लगाने का काम जल्द शुरू होगा। डोर से यात्रियों के प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिरने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। पहली बार रैपिड रेल कॉरिडोर में स्वदेशी पीएसडी लगाए जा रहे हैं। एनसीआरटीसी और भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के तहत स्क्रीन डोर को देश में बनाया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर लगाए गए प्लेटफार्म स्क्रीन डोर को विदेशों से आयात किया गया है। पीएसडी के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से सुरक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र जरूरी है। ऐसे में एनसीआरटीसी और भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने प्लेटफार्म स्क्रीन डोर के डिजाइन, निर्माण संबंधी सभी जरूरी प्रमाण-पत्र हासिल कर लिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि पहले खंड के स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां सहित फिनिसिंग का काम तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed