फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: बसपा-रालोद से आस्था टूटी, सुदेश शर्मा और केके शुक्ला ने भाजपा का दामन थामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बसपा-रालोद से आस्था टूटी, सुदेश शर्मा और केके शुक्ला ने भाजपा का दामन थामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्ष को तगड़ा झटका दिया है। मोदीनगर से रालोद से विधायक रह चुके सुदेश शर्मा, रालोद के संगठन महामंत्री यशवीर सिंह और बसपा के टिकट पर गाजियाबाद विधानसभा सीट पर इसी साल चुनाव लड़े केके शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया। केके शुक्ला इसी साल जनवरी में भाजपा से बगावत कर बसपा में आए थे और चुनाव लड़े थे। मेरठ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। वहीं, मोदीनगर में भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता व मोदीनगर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल समेत 60 से ज्यादा डॉक्टरों ने भी भाजपा का दामन थामा। राज्यसभा सांसद व जिले की प्रभारी कांता कर्दम तथा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व सतेंद्र त्यागी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।
सुदेश शर्मा लंबे समय से रालोद से जुड़े थे और 2012 से 2017 तक वह पार्टी के टिकट पर जीतकर विधायक भी बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी रालोद ने उन्हें मोदीनगर से प्रत्याशी बनाया था। अब रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री यशवीर सिंह उन्होंने भी पार्टी को अलविदा कर दिया है। सुदेश शर्मा का लंबा राजनीतिक अनुभव है। नगर पालिका की राजनीति में भी उनका बड़ा दखल रहा है। विधायक से पहले वह मोदीनगर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, केके शुक्ला भी भाजपा के कैडर नेता रहे हैं। वह भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले वह भाजपा के टिकट पर पूर्वांचल क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 के चुनाव में गाजियाबाद से भाजपा का टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी से बगावत कर बसपा का दामन थाम लिया था और करीब महीने बाद फिर से वापसी कर ली है। केके शुक्ला का कहना है कि बसपा में संगठन निष्क्रिय है। वहां काम करने का मौका नहीं है। भाजपा से उनके जो गिले-शिकवे थे वह दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने मोदीनगर में डॉ. योगेश सिंघल समेत 60 से ज्यादा चिकित्सकों और अन्य लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई। योगेश सिंघल बसपा से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके हैं। कादराबाद की प्रधान के पति कपिल चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed