फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad Welder had hatched a conspiracy of robbery in the factory

Ghaziabad News: वेल्डर ने रची थी फैक्टरी में डकैती की साजिश, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

मेटल फैक्टरी में 45 लाख की डकैती डालने वाले वेल्डर समेत पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
ghaziabad Welder had hatched a conspiracy of robbery in the factory
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजियाबाद के साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र की मेटल फैक्टरी में 45 लाख की डकैती डालने वाले वेल्डर समेत पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सात दिन से फैक्टरी में वेल्डिंग का काम कर रहे रोहित ने वहां बड़ी मात्रा में लोहा, तांबा और लेड पड़ा देखा तो उसने इसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर अपने साथी शाहिद को बताया। दोनों ने मिलकर मालवाहक वाहन मालिक और अपने अन्य साथियों को साथ लिया और वारदात को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस ने 24 घंटे में डकैती में शामिल मास्टर माइंड रोहित, बम्हेटा निवासी गाड़ी मालिक अरुण यादव, हापुड़ निवासी ड्राइवर इसराइल व दो अन्य बदमाश मुकेश और अंकित निवासी सैन विहार को गिरफ्तार किया है। शाहिद समेत तीन बदमाश फरार हैं।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि आईपी एक्सटेंशन दिल्ली निवासी अनूप गुप्ता की गुप्ता मेटल वर्क्स के नाम से साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। इसमें एक सप्ताह से टूटे हुए जाल, लोहे गलाने की भट्ठियों पर वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। सैन विहार, विजयनगर निवासी रोहित पुत्र संजय यहां वेल्डिंग का काम कर रहा था। सात दिन में वह फैक्टरी के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हो गया था। फैक्टरी में पड़े लोहे, तांबे और लैड को देख उसे लगा कि इस माल से मोटी रकम उन्हें मिल जाएगी। उसने अपने दोस्त शाहिद को पूरा प्लान बताया। उसे पता था कि शाहिद के पास लूट करने के लिए हथियार भी मिल जाएंगे और उसका गैंग भी मदद करेगा। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने बम्हेटा निवासी अरुण यादव को भी प्लान में शामिल कर माल लाने के लिए उसकी गाड़ी ले ली और 25 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि बदमाश शनिवार को इस माल को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे कि टीम ने उन्हें धर दबोचा। इनके पास से दो कट्टे कॉपर, 21 कट्टे लेड और वारदात में इस्तेमाल किए गए मालवाहक वाहन पिकअप को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


कमजोर गार्ड को देख आसान लगा टारगेट
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी पर तैनात सुरक्षा गार्ड हरिपाल और समता दास शारीरिक रूप से कमजोर थे। रोहित ने रेकी के दौरान यह भांप लिया था। उसे लगा कि दो लोगों को काबू करना मुश्किल नहीं होगा। फैक्टरी में घुसते ही सबसे पहले उन्होंने हरिपाल और समता दास को कपड़ों से बांधकर उनके आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद फैक्टरी के गेट का ताला साथ लाए गैस कटर से काट दिया और मालवाहक वाहन फैक्टरी के अंदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम्हेटा में ले जाकर तीन जगह बांटा लूटा गया माल
एसएसपी ने बताया कि डकैती की वारदात के बाद लुटेरे लूटे गए तांबे, लोहे और लेड को बम्हेटा में वाहन मालिक अरुण यादव के घर ले गए। यहां उन्होंने तीन हिस्सों में बंटवारा किया। इसके बाद एक छोटे हाथी (मालवाहक वाहन) फुरकान कबाड़ी और इंशाह को दे दिया था। शाहिद, फुरकान और इंशाह को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अरुण यादव पहले भी लूट-चोरी की वारदातों में माल को लाने के लिए अपनी गाड़ी किराए पर देता रहा है।


लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
एसएसपी ने बताया कि 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी, विजयनगर प्रभारी अनीता चौहान ने टीम गठित की और रात भर बदमाशों को ट्रेस करने के लिए दबिश दी। तत्काल टीमों के सक्रिय हो जाने से बदमाश माल को ठिकाने नहीं लगा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed