फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: सुनो पुकार, बंद करो शिक्षा का व्यापार, सीएम को पैरेंट्स ने दिखाए पोस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सुनो पुकार, बंद करो शिक्षा का व्यापार, सीएम को पैरेंट्स ने दिखाए पोस्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण शुरू होते ही एकाएक योगी जी सुनो पुकार, बंद करो शिक्षा का व्यापार के नारे गूंजने लगे। सीएम के भाषण के बीच शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में दाखिले न होने सहित 10 सूत्रीय मांगों को उठाते हुए गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन से जुड़े 35 अभिभावकों ने कुर्सियों पर खडे़ होकर पोस्टर दिखाए। करीब दो मिनट पोस्टर दिखाने के साथ अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी भी की।
पोस्टर पर महंगी शिक्षा, महंगा ज्ञान, कैसे बनेगा देश महान का संदेश भी लिखा हुआ था। सभा के बीच हुए हंगामे से लोगों का ध्यान कुछ देर को हंगामे की ओर चला गया। इस बीच मुख्यमंत्री का भाषण लगातार जारी रहा। पोस्टर दिखाने की घटना होते ही हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने दौड़ते हुए पहले अभिभावकों को कुर्सियों से नीचे उतारते हुए पोस्टर छीन लिए। इस बीच एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सभा खत्म होने के बीच विरोध करने वाले अभिभावकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

सभा में 300 अभिभावक होने का किया दावा
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता विवेक त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री केगाजियाबाद आगमन पर पुलिस प्रशासन की ओर से मिलना तो दूर, नजरबंद कर दिया जाता था। इस बार सभा पंडाल के बी-तीन, बी-दो और बी-एक गैलरी में 300 अभिभावक मौजूद थे। आरटीई में दाखिले न होने, सरकारी विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराने, हर जिले में पांच सैनिक स्कूल खोलने, हर जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 10 सरकारी स्कूल खेाले जाने, प्रदेश के हर सांसद व विधायक को कम से कम पांच सरकारी स्कूलों को गोद लेकर दशा सुधारने, स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को सख्ती से लागू करने, निजी स्कूलों की पांच साल की बैलेंस शीट की जांच कराकर लूट बंद कराने के साथ 10 मांगों पर ज्ञापन दिया जाना था। आरटीई दाखिले और निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने में नाकाम प्रशासन के रवैए को देखते हुए विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed