फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यूपी से पहले जाते थे व्यापारी, अब बदमाश कर रहे हैं पलायन : योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यूपी से पहले जाते थे व्यापारी, अब बदमाश कर रहे हैं पलायन : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगल राज था। यहां पहले व्यापारी और उद्यमी पलायन करते थे लेकिन अब अपराधी प्रदेश छोड़कर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने से व्यापार के लिए माहौल भी बेहतर हुआ है। पलायन कर चुके व्यापारी अब दोबारा आकर यहां निवेश करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यहां 878 करोड़ की 755 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शंखनाद करते हुए उत्तर प्रदेश की पांच साल की विकास यात्रा को लोगों के सामने रखा। शाम करीब 5:15 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व में भाजपा की अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से माहौल बदला है। पहले यूपी बीमारू प्रदेश था लेकिन अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी संभावनाओं का प्रदेश है। हमारे पास सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली युवा है। इसको मौका मिला है तो उसने प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दिया है। प्रदेश की नई तस्वीर सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को ग्लोबल इनवेस्टर सम्मिट के लिए दिल्ली में हुए कर्टन रेजर के दौरान 20 देशों के राजदूत और प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

निकायों में भाजपा आई तो बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार
मुख्यमंत्री ने 755 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि गाजियाबाद को और विकसित बनाना है तो यहां के लोगों का योगदान जरूरी है। नगर निकायों में भाजपा रहेगी तो डबल इंजन की सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर भी बरसे मुख्यमंत्री
विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग परिवारवाद के नाम पर जातिवाद के नाम पर प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करते थे, उनकी आदतें जाती नहीं हैं। जिसने प्रदेश की जनता तो तबाह किया हो, वह कितनी ही सफाई दें, उनकी बुरी आदतें जाएंगी नहीं। उन्हें दोबारा मौका मिला तो वह फिर वहीं करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था का नजारा देखना है तो प्रदेश की कांवड़ यात्रा को देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed