फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश, यहां निवेश करें उद्यमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश, यहां निवेश करें उद्यमी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। यहां अन्य प्रदेशों से ज्यादा उत्साही युवा हमारे पास है। गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों ने अगर देश-दुनिया में कहीं निवेश किया है तो वह उत्तर प्रदेश में आएं और निवेश करें। उनकी हर बाधाएं प्रदेश सरकार दूर करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने टेक्सटाइल, सोलर एनर्जी समेत 25 सेक्टर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी तैयार की है। लोग उत्तर प्रदेश में आएं और इन पॉलिसी का लाभ लें। प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने के साथ-साथ विकास में उनका योगदान लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने निवेशकों के लिए नईं राह खोली हैं। अगर कोई स्कूल-कॉलेज खोलता है, अस्पताल, बरातघर बनाता है तो वह भी हमारे लिए निवेश है। प्रदेश सरकार निवेशकों की पूरी मदद कर हर बाधा को दूर करेगी। निवेशक अगर उत्तर प्रदेश में निवेश करते हैं तो वह विश्वास दिलाते हैं कि उनकी पूंजी भी बढ़ेगी और पूंजी सुरक्षित भी रहेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ व्यापार के लिए ही नहीं, प्रदेश में बहन-बेटियों के लिए भी सुरक्षित माहौल बनाया है। पहले बहनें सड़कों पर निकलते हुए डरती थीं। अब प्रदेश की पहचान सेफ सिटी के रूप में बन रही है।
विज्ञापन

वे कितनी भी सफाई दें, आप उन्हें तनिक भी मौका न देना
गाजियाबाद। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री के निशाने पर समाजवादी पार्टी रहीं। पार्टी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में परिवारवाद और जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करते थे, उनकी बुरी आदतें आज भी वहीं हैं, आदतें जाती नहीं हैं। जिन्होंने माफियाओं के साथ साजिश करके प्रदेश की जनता को गुमराह किया हो, वे कितनी ही सफाई क्यों न दें, उन्हें अवसर न देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बुरी आदतें जाएंगी नहीं, जब भी उन्हें अवसर मिलेगा वे माफियाओं को प्रदेश में अराजकता फैलाने, दंगाइयों को दंगा फैलाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आगजनी के हवाले करने के लिए उसी माहौल को देने का प्रयास करेंगे। उन्हें यह ऑफर अब नहीं देना है। ऐसे लोग कभी भी देश और प्रदेश को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रवादी विजन और मिशन के रूप में कार्य करने वाले न्याय प्रिय नेतृत्व की जरूरत है।
इंस्पेक्टर ने पांचों विधायकों को रोका, भड़के विधायक
जिले के पांचों विधायक एक गाड़ी में सवार होकर कविनगर रामलीला मैदान पहुंचे थे। मुख्यद्वार की ओर भीड़ ज्यादा होने पर वह मैदान के पीछे के द्वार से होकर अंदर पंडाल की ओर जाने लगे। यहां तैनात एक इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंस्पेक्टर ने कहा कि यह प्रवेश द्वार सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए है। विधायकों को पहचानते हुए भी इंस्पेक्टर ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। विधायकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो एक विधायक को इंस्पेक्टर ने पकड़कर पीछे कर दिया। उनका कहना था कि डीएम ने यहां से किसी को भी अंदर जाने पर रोक लगा रखी है। इस पर विधायक बिफर गए और डीएम को भी फोन करके कड़ी नाराजगी जताई। तभी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह पहुंचे और विधायकों को अंदर ले गए। इसके बाद तो विधायक मंच पर भी जाने के लिए राजी नहीं थे। प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री से मिले जनप्रतिनिधियों ने यह मुद्दा भी उठाया। इसके बाद पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही खींचतान पर भी वार्ता हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जो भी निर्णय हो वह सर्वसम्मति से हो।
मंच पर मौजूद रहे
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, मेयर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, नंदकिशोर गुर्जर, अजीतपाल त्यागी, मंजू शिवाच, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व मंत्री भूपेंद्र तिवारी, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर मौजूद रहे।

सिख समाज ने भेंट किया तलवार
सिख समाज की ओर से इंदिरापुरम गुरुद्वारा से गुरप्रीत सिंह रम्मी, कविनगर ई-ब्लॉक से रविंद्र सिंह जौली, कविनगर सी-ब्लॉक गुरुद्वारा कमेटी से भूपेंद्र सिंह कालरा, हरप्रीत सिंह जग्गी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार एसपी सिंह ने मुख्यमंत्री सरोपा और तलवार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed