{"_id":"637d277be725ab765619115b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2481453150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपये का इंतजाम कर पिता करवाएगा प्लास्टिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपये का इंतजाम कर पिता करवाएगा प्लास्टिक सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये का इंतजाम कर पिता करवाएगा प्लास्टिक सर्जरी
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में 19 नवंबर को कुत्ते के हमले में घायल बच्ची को मंगलवार की सुबह होश आ गया था। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालत में काफी सुधार है और चार से पांच दिनों में बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बच्ची के पिता का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर दाग ना बचे इसलिए कर्ज भी लेकर बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी करवाएगा। बच्ची के चेहरे पर सोमवार को सर्जरी के दौरान 120 टांके लगाए गए थे।
डॉ. महेंद्र और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और बच्ची सामान्य है। बच्ची को चार से पांच दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लगभग 15 दिन में घाव सूख जाएंगे। चेहरे पर हल्के निशान रहेंगे। वहीं सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का भी यही कहना था कि सामान्य सर्जरी में कुछ निशान तो चेहरे पर रह जाएंगे। इन सभी बातों से चिंतित बच्ची के पिता सतपाल का कहना था कि बेटी का मामला है इसलिए अगर निशान रहे तो कोई भी उपाय करके बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी कराऊंगा। इसके लिए अगर कर्ज भी लेना होगा तो उसका इंतजाम कराया जाएगा। मंगलवार को बच्ची के होश में आने के बाद पिता काफी खुश थे। उसने बताया कि सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि मेरी बच्ची की जान बच गई। शनिवार को बच्ची को एमएमजी से नोएडा पीजीआई में रेफर कर दिया गया था लेकिन वहां से वापस भेज दिया गया था।