फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: 12 चिकित्सक गए वीआईपी ड्यूटी में, ऑपरेशन टले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
12 चिकित्सक गए वीआईपी ड्यूटी में, ऑपरेशन टले
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री के आगमन पर दोनों अस्पतालों को मिलाकर चार एंबुलेंस सहित लगभग 12 चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार संयुक्त अस्पताल और एमएमजी में कुछ चिकित्सक और इंटर्न ने ओपीडी संभाली। सर्जन के न होने की वजह से एमएमजी अस्पताल में कोई सर्जरी नहीं हो पाई थी। संयुक्त अस्पताल में भी कोई भी बड़ी सर्जरी नहीं हो पाई।
एमएमजी से आठ चिकित्सक और संयुक्त अस्पताल से चार चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। एमएमजी अस्पताल के तीन फिजिशियन में से दो फिजिशियन की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। एक फिजिशियन और इंटर्न ने मरीजों को देखा। इसके अलावा दो सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट के वीआईपी ड्यूटी में होने केकारण एक भी सर्जरी नहीं हो पाई। सर्जरी की तिथि टाल दी गई। संयुक्त अस्पताल में भी तैनात एकमात्र फिजिशियन के वीआईपी ड्यूटी में जाने केबाद सामान्य मरीजों को बाल रोग विशेषज्ञ और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने देखा। वहीं एमएमजी अस्पताल में अधिकतर ओपीडी में इंटर्न ने मरीजों का चेकअप किया। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अस्पताल से एक सर्जन और एक एनेस्थेटिस्ट गए थे। कोई बड़ी सर्जरी नहीं हो पाई लेकिन सामान्य सर्जरी प्रभावित नहीं हुई। वहीं एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि एक भी सर्जरी नहीं हुई लेकिन ओपीडी प्रभावित नहीं हो पाई।
विज्ञापन

साफ चादरें, स्ट्रेचर, व्हील चेयर सब बाहर
मुख्यमंत्री के आगमन पर दोनों अस्पतालों में विशेष साफ-सफाई के अलावा बेड पर साफ चादरें, नए-नए व्हील चेयर और स्ट्रेचर आदि निकाले गए थे। एमएमजी में इमरजेंसी के बाहर हमेशा बिना चादरों के स्ट्रेचर पड़े होते हैं वहीं मंगलवार को सभी स्ट्रेचर पर चादरें डाली गईं। सीएमएस कार्यालय के बाहर नई सफेद चादर के साथ स्ट्रेचर और नई व्हील चेयर लगाई गई थी। संयुक्त अस्पताल में भी ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में सफेद चादरें बिछाई हुई थीं लेेकिन एक भी मरीज भर्ती नहीं था। दोनों सरकारी अस्पतालों सहित तीन निजी अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया था। एमएमजी में बाहर घूमते रहने वाले मरीजों को जबरदस्ती वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed