फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। छठी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक शहादत को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मदरसा भी चलाता है। केस दर्ज होते ही फरार हो गया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले लोनी गया था। वहां से दिल्ली चला गया, पकड़े जाने के डर से ठिकाने लगातार बदलता रहा। रिश्तेदारी में अमरोहा भी गया। इसके बाद उसे लगा कि पुलिस अब घर नहीं जा रही होगी, इसलिए मसूरी में अपने घर ही जा रहा था।
पुलिस का कहना है कि एक सूचना पर उसे घर जाते हुए पकड़ा गया। वह शादीशुदा है। उसने पूछताछ में बताया कि 2014 से स्कूल और मदरसे का संचालन कर रहा है। उसने छात्रा को मोबाइल फोन दिलाने और उसे चलाना सिखाने के बहाने दुष्कर्म किया। छुट्टी के बाद उसे स्कूल में रोक लेता था। दो माह तक इसी तरह दुष्कर्म किया। सीओ सदर निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। छात्रा की मां ने बताया कि बेटी काफी सहमी हुई है। मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया में उसका अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। उसके पेट में दर्द है।
विज्ञापन

स्कूल की मान्यता नहीं मिली
स्कूल था या मदरसा इसकी जांच बेसिक शिक्षा विभाग करेगा। रजापुर के एबीएसए सर्वेश कुमार ने बताया कि यह पब्लिक स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकरण नहीं है। इसकी मान्यता जिला अल्पसंख्यक विभाग में हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगर मदरसे की मान्यता है तो इसकी जांच की जाएगी कि मदरसे की आड़ में पब्लिक स्कूल का तो संचालन नहीं हो रहा था। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed