फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद को 150 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गाजियाबाद को 150 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण मुक्त सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए गाजियाबाद को 150 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। शासन ने परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों से गाजियाबाद में बसों की जरूरत का ब्यौरा मांगा था। अधिकारियों ने पहले चरण में मंजूर हो चुकी 50 बसों के अलावा 150 और बसों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस पर स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी शहर में बसों के लिए नए रूटों का चयन करेंगे।
इससे पहले इसी साल जनवरी में 50 बसों की मंजूरी प्रदेश सरकार पहले से ही दे चुकी है। इनमें से 30 बसें गाजियाबाद को मिल चुकी हैं और तीन रूटों पर इनका संचालन किया जा रहा है। बकाया 20 बसों की आपूर्ति भी 20 से 25 दिन में मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में इन बसों को पांच रूटों पर चलाने की प्लानिंग हैं, हालांकि अधिकारियों ने ई-बसों के लिए 10 रूट तय कर रखे हैं। सरकार ने अब दूसरे चरण में प्रदेश के बड़े शहरों में बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनी स्पेशल परपज व्हीकल कमेटी से शासन ने दोबारा प्रस्ताव मांगा गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में अधिकतम 200 और बसों की आपूर्ति की जा सकती है, गाजियाबाद में 200 अतिरिक्त बसों की जरूरत नहीं है। शहर की आबादी के लिहाज से 150 अतिरक्त बसों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इन बसों की आपूर्ति पर शासन से जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

नए रूटों को तय किया जाएगा
150 अतिरिक्त बसों के मिल जाने से गाजियाबाद के बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। इन बसों को संचालित करने के लिए कम से कम 20 रूट तय करने होंगे। एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) कमेटी ई-बसों के लिए 10 रूट पहले ही तय कर चुकी है। जल्द ही शहर में 10 नए रूट चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण हो सकता है कम
गाजियाबाद में 200 ई-बसों का संचालन शुरू हो जाने के बाद सार्वजनिक परिवहन सिस्टम बेहतर हो जाएगा। प्रत्येक रूट पर इन बसों को चलाया जा सकता है। इससे निजी वाहनों के इस्तेमाल में कमी के साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है।
फिलहाल इन रूटों पर हो रहा संचालन
रूट का नाम बसों की संख्या
दिलशाद गार्डन से मसूरी 10
पुराने बस अड्डे से लोनी 10
कौशांबी से मोदीनगर 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed