फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रिश्वत लेने वाले सुपरवाइजर को कोर्ट ने भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रिश्वत लेने वाले सुपरवाइजर को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने संविदा भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने वाले मेरठ कैंट बोर्ड के सेनेटरी सुपरवाइजर संजय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीबीआई कोर्ट रिक्त होने से आरोपी संजय को सीबीआई ने लिंक कोर्ट में पेश किया था।
मेरठ के सुंदरनगर कंकरखेड़ा के निशांत ने सीबीआई गाजियाबाद शाखा में सात अक्तूबर को शिकायत की थी। निशांत ने सीबीआई को बताया था कि मेरठ कैंट बोर्ड में संविदा पर सफाई कर्मी की भर्ती निकली थी। उसमें बदजेवरा निवासी आदित्य और बाबूराम ने आवेदन किया था। भर्ती की जानकारी लेने के लिए बोर्ड में गया तो वहां पर संजय से मुलाकात हुई। संजय ने दोनों से भर्ती के नाम पर 50-50 हजार रुपये की मांग की। दोनों रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए सीबीआई में शिकायत की थी। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने मामला दर्ज कर सोमवार को 1.10 लाख रुपये देकर संजय के पास भेजा था, जैसे ही संजय ने रुपये लिए सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार कैंट बोर्ड में 80 सफाईकर्मियों की नियुक्ति चल रही है। आरोपी कर्मचारी नियुुक्ति के लिए ही रिश्वत मांग रहा था। पहले 1.20 लाख देने की बात हुई, बाद में 1.10 लाख में सौदा तय हो गया था। सीबीआई ने जाल बिछाकर एक लाख रुपये लेकर संजय को देने के लिए भेजा था, रुपये लेते हुए संजय को सीबीआई ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed