फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मधुबन बापूधाम में लकी ड्रा से 98 भूखंड बेचेगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मधुबन बापूधाम में लकी ड्रा से 98 भूखंड बेचेगा जीडीए
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना के तहत 60, 90, 120, 200 और 300 मीटर के भूखंड जीडीए दीपावाली के उपलक्ष्य में लकी ड्रा के माध्यम से बेचेगा। योजना में कुल 98 भूखंड शामिल हैं। इन भूखंडों का दाम जीडीए ने 30 से 32 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जीडीए को मधुबन-बापूधाम योजना की 281 एकड़ जमीन के भू - स्वामियों को नए भू-अधिग्रहण कानून के हिसाब से मुआवजा देना पड़ा। इससे जीडीए पर करीब 1200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा था। इस अतिरिक्त भार को नए व पुराने सभी आवंटियों पर डालते हुए जीडीए ने प्रत्येक आवंटी को पांच हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से डिमांड नोटिस भेजा था। इसके बाद सभी ने बढ़ी हुई दर पर पैसा जमा करने के बजाय पैसा वापस लेना शुरू कर दिया। प्राधिकरण ने उनके आवेदन पर ब्याज समेत पैसा वापस कर दिया है। वापस हुए भूखंडों को लकी ड्रा के माध्यम से बेचा जाएगा।
विज्ञापन

32 विधायक भी वापस कर चुके हैं भूखंड
योजना में विधायक कोटे से आवंटित हुए 99 भूखंडों में 22 तत्कालीन विधायक समेत 32 आवंटियों ने वापस किए हैं। भूखंड वापस लेने वाले लोग प्राधिकरण से नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से रकम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची तैयार करने के दिए निर्देश
जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि जिन भूखंड पर आवंटियों ने रिफंड लिया है। उन सभी भूखंडों को सूचीबद्ध कराया जा रहा है। पहले भूखंड 11 से 12 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित थे। संपत्ति अनुभाग के लिपिकों को निर्देश दिया है कि निरस्त रिफंड, खाली हुए भूखंड और भवनों की सूची एक सप्ताह में तैयार कर सौंपे, जिससे कि योजना लांच की जा सके।
उपलब्ध भूखंड
भूखंड साइज संख्या
60 मीटर 28
90 मीटर 26
120मीटर 20
200मीटर 10
300 मीटर 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed