फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बागपत के एएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

बागपत के एएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट गाजियाबाद।2016 को बच्ची से दुष्कर्म की वारदात होने पर एएसपी गाजियाबाद में तैनात थे और मामले के जांच अधिकारी थे।इस मामले में तत्कालीन सीओ द्वितीय मनीष कुमार मिश्रा जांच अधिकारी थे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

बागपत के एएसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

गाजियाबाद। पाक्सो कोर्ट में गवाही के लिए उपस्थित नहीं होने पर बागपत के एएसपी मनीष मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अदालत की न्यायाधीश संगीता कुमारी ने अगली सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर की तारीख लगाई है। 2016 को बच्ची से दुष्कर्म की वारदात होने पर एएसपी गाजियाबाद में तैनात थे और मामले के जांच अधिकारी थे। कई बार तारीख पड़ने के बावजूद वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए, इसके बाद अदालत ने शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।

विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र में 16 सितंबर 2016 को सात वर्षीय मासूम बच्ची से उसकी दोस्त के मामा परविंदर (26 वर्ष) ने पार्क में खेलते समय दुष्कर्म किया था। बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया था, इसके बाद मामले की रिपोर्ट सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर परविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई पाक्सो कोर्ट में चल रही है। इस मामले में तत्कालीन सीओ द्वितीय मनीष कुमार मिश्रा जांच अधिकारी थे। वह मौजूदा समय में बागपत में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed