फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रुपये के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

रुपये के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले को आजीवन कारावासगाजियाबाद।कमेटी के रुपयों के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।सुनवाई के दौरान शहजाद और सलमान को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

रुपये के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमेटी के रुपयों के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने दोषी पर 14 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। साक्ष्य के अभाव में दो आरोपियों को बरी कर दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील कौशिक ने बताया कि लोनी क्षेत्र में रहने वाले इंतजार ने 23 अगस्त 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इंतजार ने बताया कि था कि उसके छोटे भाई इसरार उर्फ लूरी ने मुरादनगर निवासी हसीन के साथ मिलकर कमेटी चलाया था। 15 अगस्त 2017 को कमेटी की बोली लगी थी, जिसे इसरार ने 51 हजार रुपये में उठाया था। बोली लगने के एक सप्ताह बाद भी रुपये नहीं मिले तो 22 अगस्त को इसरार अपनी मां अनीशा से यह कहकर घर से निकला था कि उसकी कमेटी पूरी हो गई है और वह अपने दोस्त हसीन से रुपये लेने जा रहा है। जल्द ही वापस आ जाएगा। इसरार घर नहीं लौटा तो अगले दिन उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक इसरार का शव और मोटरसाइकिल मुरादनगर में शहजादपुर रोड पर बरामद किया था, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गोली मारकर इसरार की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हसीन सलमान, शहजाद को नामजद कर जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान शहजाद और सलमान को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामले में नौ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed