फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दोपहिया में लगा महंगाई का गियर, दो साल में 25 फीसदी तक बढ़े दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

दोपहिया में लगा महंगाई का गियर, दो साल में 25 फीसदी तक बढ़े दामगाजियाबाद।फिर बीते डेढ़ साल से चिप की कमी, निर्माण व ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से दोपहिया वाहनों के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है।160 सीसी में एनएस के नाम ने अच्छे माइलेज की बाइक उतारी है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

दोपहिया में लगा महंगाई का गियर, दो साल में 25 फीसदी तक बढ़े दाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीएस-छह लागू होने के बाद से अब तक दो सालों में दोपहिया वाहनों के दाम में 25 फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। बाइक और स्कूटी के दाम में बड़ा इजाफा अप्रैल-2020 में बीएस छह लागू होते ही नए इंजन आने के बाद हुआ। फिर बीते डेढ़ साल से चिप की कमी, निर्माण व ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से दोपहिया वाहनों के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में 110 और 125 सीसी बाइकों के दाम 80 से 1.25 लाख तक पहुंच गए हैं। इसके बावजूद वर्तमान में 110 से लेकर 125 सीसी की अधिक माइलेज वाली बाइक की मांग सबसे ज्यादा है।
बजाज की माइलेज में सर्वाधिक बिकने वाली प्लेटिना बाइक मार्च 2020 तक एक्स-शोरूम कीमत 48749 रुपये थी, जो कि वर्तमान में 63251 पर पहुंच गई है। वहीं बजाज की ही अधिक माइलेज देने वाली सीटी 100 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत मार्च 2020 में 39987 रुपये थी, जो कि 10 सीसी अतिरिक्त क्षमता के साथ अब 66438 रुपये पर पहुंच गई है। बजाज की पल्सर बाइक की कीमत मार्च 2020 में 90280 रुपये थी, जो कि वर्तमान में 114176 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

11 माह बाद बीते माह चिप की कमी हुई दूर:
शिवा बजाज के सीईओ सतीश सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रीज के लिए बीते 11 माह का चुनौतीपूर्ण रहे। चिप की भारी कमी के चलते बीते साल दिवाली का त्योहार प्रभावित रहा। अब बीते माह अगस्त में जाकर स्थिति सामान्य हुई है। निर्माण लागत बढ़ने से बीते साल के मुकाबले कीमत पांच हजार तक बढ़ चुकी है। दोपहिया वाहनों में 110 से 125 सीसी वाहनों की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। 160 सीसी में एनएस के नाम ने अच्छे माइलेज की बाइक उतारी है। केवल नवरात्रि की बात करें तो अब तक 180 बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि पर मांग, हुई 2640 एडवांस बुकिंग
दोपहिया वाहनों की कीमत में वृद्धि के बावजूद बाजार में अच्छा माइलेज देने वाली बाइक की खूब मांग है। शहर के चार प्रमुख शोरूम को मिलाकर नवरात्रि केलिए 2640 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। दोपहिया बाजार में सबसे ज्यादा मांग 100 से लेकर 125 सीसी की क्षमता वाली बाइक और स्कूटी की है। ईधन के बढ़ते दाम के बीच जेब पर किफायती पड़ने वाले दोपहिया वाहनों की अधिक बिक्री का अनुमान है। शोरूम संचालकों ने आगामी त्योहार के सीजन को देखते हुए स्टॉक को जुटाना शुरू कर दिया है।
बीएस-छह आने के बाद बदली तकनीक, बढ़े दाम:
टीवीएस धमीजा एंटरप्राइजेज के संचालक शुभम धमीजा ने बताया कि बीएस-छह आने के बाद दोपहिया वाहनों के इंजन तकनीक में बड़ा बदलाव आया है। बाइक में एबीएस के साथ कई तकनीक जुड़ी। निर्माण और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने का प्रभाव कीमतों पर आया है। नई तकनीकी आने से बाइक के माइलेज में इजाफा हुआ है। नवरात्रि पर्व पर ही अकेले 150 बुकिंग हो चुकी हैं।

स्कूटी-स्पोर्ट्स बाइक का बढ़ रहा कारोबार
ग्लोब हीरो के जीएम सेल बलदेव सिंह ने बताया कि बेहतर माइलेज वाली 125 सीसी तक की बाइक की मांग सबसे ज्यादा है। स्कूटी का कारोबार लगातार बढ़कर 15 से 20 फीसदी तक पहुंच गया है। फिर बाकी 130 फीसदी में 160 सीसी से ऊपर के दोपहिया वाहनों की मांग है। कॉलेज जाने वाले युवाओं की पसंद स्पोर्ट्स बाइक हैं। अब तक 150 बुकिंग हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed