फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गांधी जयंती पर शुरू होगा हिंडन नदी पर तीसरा पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का समय मिलने पर पुल का उद्धाटन का समय तय होगा।50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को मिलेगी राहत2017 से बंद तीसरे पुल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह शाम कार्यालय जाने व आने के समय वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। मौजूदा समय दिल्ली जाने के लिए केवल एक लेन का पुल है, जबकि वापसी में तीन लेन के दो पुल हैं, इसलिए लोगों को सुबह यहां पर जाम में फंसना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने भी निरीक्षण के दौरान जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था।22 करोड़ की लागत से तैयार हुआ पुलतीन लेन का 176 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा का पुल 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

गांधी जयंती पर शुरू होगा हिंडन नदी पर तीसरा पुल
विज्ञापन

गाजियाबाद। हिंडन नदी पर दो अक्तूबर से जाम के झाम से राहत मिल जाएगी, क्योंकि तीसरे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गाजियाबाद की तरफ से जाने वाले मार्ग पर स्लैप का काम अंतिम चरण में चल रहा है। दो दिन में पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल महात्मा गांधी की जयंती पर खोला जाएगा। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो अक्तूबर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का समय मिलने पर पुल का उद्धाटन का समय तय होगा।
50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को मिलेगी राहत
2017 से बंद तीसरे पुल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह शाम कार्यालय जाने व आने के समय वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। पुल शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। मौजूदा समय दिल्ली जाने के लिए केवल एक लेन का पुल है, जबकि वापसी में तीन लेन के दो पुल हैं, इसलिए लोगों को सुबह यहां पर जाम में फंसना पड़ता है। गाजियाबाद से मोहननगर की तरफ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त से शुरू होना था पुल
कांवड़ यात्रा के दौरान काम रुक गया था। इस कारण से काम पूरा होने में देरी हो गई। पहले इसे 15 अगस्त को शुरू किया जाना था, इसके बाद डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था, लेकिन इस समयावधि में भी काम पूरा नहीं हो पाया तो तीसरी बार डेडलाइन बढ़ाकर 15 सितंबर की गई थी, अब फिर से बढ़ाकर दो अक्तूबर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भी निरीक्षण के दौरान जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 करोड़ की लागत से तैयार हुआ पुल
तीन लेन का 176 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा का पुल 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। पुल शुरू होने से मोहन नगर, साहिबाबाद, दिल्ली, आनंद विहार जाने में सहूलियत होगी। अभी पुल बंद होने से लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed