फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वीएमएलजी में छात्राओं को नए सत्र से मिलेगी छात्रावास की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

छात्राओं को छात्रावास की सुविधा देने वाला वीएमएलजी महानगर का इकलौता एडेड डिग्री कॉलेज था। अब नई प्राचार्या की नियुक्ति के बाद छात्रावास को खोलने की तैयारी की गई है।200 की थी क्षमता, सुरक्षा-सुविधा में सबसे बेहतरवीएमएलजी कॉलेज के छात्रावास की कुल क्षमता 200 छात्राओं की थी। शहर के बीचाें बीच और कॉलेज परिसर के अंदर होने के कारण भी छात्रावास सुरक्षा और सुविधा के मामले में सबसे बेहतर रहा है इसलिए छात्राओं के साथ उनके परिजनों की ओर से इसे पहली प्राथमिकता दी जाती थी।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

वीएमएलजी में छात्राओं को नए सत्र से मिलेगी छात्रावास की सुविधा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विद्यावती मुकंदलाल पीजी कॉलेज में छात्राओं को नए सत्र से छात्रावास की सौगात मिलेगी। 30 साल पहले शुरू हुए छात्रावास को कॉलेज प्रबंधन ने तीन साल पहले 2020 में बगैर कारण बताए बंद कर दिया था। छात्राओं को छात्रावास की सुविधा देने वाला वीएमएलजी महानगर का इकलौता एडेड डिग्री कॉलेज था। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की सहूलियत के लिए अब कॉलेज प्रशासन ने फिर से इसे खोलने की तैयारी शुरू की है।
प्राचार्या डॉ. शिखा सिंह का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन से बात कर छात्रावास को फिर से शुरू कराया जाएगा। कॉलेज में बड़ी संख्या में ऐसी छात्राएं हैं, जो कि शहर से बाहर और दूरदराज के क्षेत्रों से आती हैं। छात्रावास शुरू होने से ऐसी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को राहत मिलेगी। उनकी ओर से नए सत्र में छात्रावास को शुरू कराने के पूरे प्रयास होंगे। एकाएक छात्रावास को बंद करने का मामला विश्वविद्यालय तक पहुंचा था लेकिन कोरोना महामारी के चलते जारी ऑनलाइन कक्षाएं चलने के कारण मामला फाइलों में दब कर रह गया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कॉलेजों में पढ़ाई तो सामान्य हो गई, लेकिन छात्रावास पर कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन बोलने को तैयार नहीं था। अब नई प्राचार्या की नियुक्ति के बाद छात्रावास को खोलने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

200 की थी क्षमता, सुरक्षा-सुविधा में सबसे बेहतर
वीएमएलजी कॉलेज के छात्रावास की कुल क्षमता 200 छात्राओं की थी। इसमें दो और पांच बेड वाले कमरों की सुविधा उपलब्ध थी। शहर के बीचाें बीच और कॉलेज परिसर के अंदर होने के कारण भी छात्रावास सुरक्षा और सुविधा के मामले में सबसे बेहतर रहा है इसलिए छात्राओं के साथ उनके परिजनों की ओर से इसे पहली प्राथमिकता दी जाती थी। छात्रावास की फीस भी बजट के अंदर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed