फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डिवाइडर से टकराई बाइक दो मेडिकल छात्रों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दुयु का सिर डिवाइडर से लगने पर फट गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।साल भर में दूसरा बड़ा हादसासात अक्तूबर 2021 को एलिवेटेड रोड पर जाने वाले इसी रास्ते पर दिल्ली जाफराबाद निवासी निशा खान और दोस्त आदिल की डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

डिवाइडर से टकराई बाइक दो मेडिकल छात्रों की मौत
विज्ञापन

वसुंधरा। एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात 11 बजे बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से मेडिकल के दो छात्रों दुयु शोलोमॉन (19) और ग्याती ताजो (19) की मौत हो गई। दोनों अरुणाचल प्रदेश के निवासी थे और आपस में मौसेरे भाई थे । टक्कर के बाद उछलकर ताजो 42 फुट नीचे सड़क पर गिरा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें लगीं। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दुयु वसुंधरा सेक्टर-12 की गोकुलधाम सोसायटी में रहता था। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसका मौसेरा भाई ग्याती मुरादनगर के आईडीएसटी डेंटल कॉलेज का छात्र था। वह मोदीनगर के कादराबाद में रहता था। शनिवार की रात ग्याती वसुंधरा में अपने भाई से मिलने आया था।
विज्ञापन

रात को दुयु बाइक से ग्याती को छोड़ने के लिए जा रहा था। वे इंदिरापुरम थाने के पास बुद्ध चौक से एलिवेटेड रोड पर चढ़े तो मोड़ पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दुयु का सिर डिवाइडर से लगने पर फट गया। वहीं पीछे सीट पर बैठा ग्याती ताजो उछलकर पहले डिवाइडर से टकराया फिर वसुंधरा चौकी के सामने सड़क पर जा गिरा। उसका भी सिर फट गया और शरीर में जगह-जगह चोट लगी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ देखकर पुलिस पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर में दूसरा बड़ा हादसा
सात अक्तूबर 2021 को एलिवेटेड रोड पर जाने वाले इसी रास्ते पर दिल्ली जाफराबाद निवासी निशा खान और दोस्त आदिल की डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों एक निजी कंपनी में साक्षात्कार देने जा रहे थे। बाइक की डिवाइडर से टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों एक साथ 42 फुट नीचे जा गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed