{"_id":"631e3973724bbc122216cbea","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd244388616","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर से धोबीघाट आरओबी पर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर से धोबीघाट आरओबी पर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। धोबीघाट रेल ओवरब्रिज (आरओबी) शुरू करने में बाधा बनी पुलिस चौकी अब सुचारुयातायात संचालन का माध्यम बनेगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि पुलिस चौकी हटाए बिना ही आरओबी को जीटी रोड से जोड़ दिया जाएगा। लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहन पुलिस चौकी से पहले विजयनगर की तरफ जाने के लिए निकल सकेंगे। विजयनगर से आने वाले वाहन पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन की तरफ से होकर निकलेंगे। इससे अब चौकी हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि 30 सितंबर से आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय की मेरठ छावनी से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही पहले की गई पैमाइश की रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट केअनुसार निर्माण कार्य रेलवे की जमीन पर होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने जल्द ही अनापत्ति प्रमाणपत्र देने का आश्वासन दिया है। सेना की रोक हटाने के बाद विजयनगर की तरफ भी निर्माण कार्य जल्द पूरा जाएगा।
बाधक बने पेड़ भी हटाए गए
वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद सड़क के बीच आ रहे सात पेड़ भी हटाए जा चुके हैं। पेड़ हटने के बाद अब एक खोखा बाधक बन रहा है। संचालक ने खोखा हटाने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि नगर निगम की ओर से उसे इस प्वाइंट पर खोखा आवंटित हुआ है। वह नगर निगम का पंजीकृत विक्रेता है। रेलवे ने नगर निगम के अधिकारियों से इस खोखे को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा है।
चौधरी मोड़ पर बन सकती है जाम की स्थिति
आरओबी शुरू होने के बाद चौधरी मोड़ पर जाम की स्थिति बन सकती है। जीडीए को आरओबी शुरू होने से पहले यातायात प्लान तैयार कर व्यवस्था बनानी थी। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि जीटी रोड भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास है। मुख्य अभियंता का कहना है कि यातायात प्रबंधन के लिए कई बार एनएचआई के अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं कराया गया है। अब जीडीए उपाध्यक्ष के माध्यम से बैठक की जाएगी।