{"_id":"6303dfac7d4b9c6e527a8dc5","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2433683192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ब्लैक स्पॉट चिह्नित फिर भी नहीं हुआ काम, महिला की मौत के बाद आई गड्ढा भरने की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ब्लैक स्पॉट चिह्नित फिर भी नहीं हुआ काम, महिला की मौत के बाद आई गड्ढा भरने की याद
Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
मेरठ तिराहे से मोदीनगर तक गड्ढोें को भरने के लिए अभियान शुरू किया गया है। गड्ढे से हुई दुर्घटना में 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मोरटा के पास गड्ढे की वजह से महिला की जान जाने के बाद हाईवे के रखरखाव का जिम्मा संभाल रहे नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को गड्ढा भरने की याद आई है। एनसीआरटीसी ने मोरटा में हादसे का कारण बने गड्ढे को भर दिया है। वहीं, मेरठ तिराहे से मोदीनगर तक गड्ढोें को भरने के लिए अभियान शुरू किया गया है। गड्ढे से हुई दुर्घटना में 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के अंदर बाकी गड्ढों को भरने की बात कही जा रही है। मोरटा में बड़ा गड्ढा भर दिया गया हो, लेकिन मेरठ रोड पर अभी कई स्थानों पर खतरनाक गड्ढे हादसे का सबब बने हुए हैं। खासकर मेरठ रोड पर विला आनंदम सोसायटी के सामने फ्लाईओवर चढ़ने से पहले खतरनाक गड्ढा कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। ऐसे में बारिश के कारण हाईवे पर कई जगह पूर्व में किया गया पैच वर्क उखड़ गया है। हादसे में एक महिला की जान जाने के बाद मार्ग को सुधारने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट चिह्नित, फिर भी नहीं हुआ काम
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से करीब नौ स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। यातायात पुलिस की ओर से इसका ब्यौरा संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी भेजा दिया गया। इसके बावजूद उन पर काम नहीं होने से रोजाना लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। साथ ही इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने के साथ यह जाम का कारण भी बनते हैं। दुहाई पुल के पास, आईटीएस मुरादनगर, हनुमान मंदिर, घूकना मोड़, गंगनहर रावली रोड तिराहा, सेतली कट, जलालपुर कट और मुरादनगर कस्बा बंबा कट पर हादसे की संभावना बनी रहती है। यहां सड़क सुधार के साथ यू-टर्न आदि की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन
बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम जिम्मेदार
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि कांवड़ यात्रा के वक्त हाईवे पर हुए गड्ढों को भरने के साथ मार्ग ठीक कराया गया था। लेकिन बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण हुए जलभराव केकारण कुछ स्थानों पर गड्ढे होने की जानकारी मिली है। मामले में तत्काल प्रभाव से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी की ओर से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक अतिरिक्त लेन का निर्माण कार्य कराया गया है।