फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

किसानों के दिल्ली जाने से पहले यूपी गेट पर रखे गए लोहे के बैरिकेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
केजरीवाल का एक मंत्री जेल में दूसरे पर गंभीर आरोप : केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक मंत्री जेल में है जबकि दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के घर सीबीआई के छापे पर वह खुद को विजेता की तरह प्रदर्शित कर रहे हैं। सिसौदिया खुद को शिक्षा मंत्री बता रहे हैं, यह नहीं बता रहे कि वह शराब मंत्री भी हैं। जांच में सच सामने आ ही जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचारी बचेंगे नहीं।
रविवार को वसुंधरा में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले उपमुख्यमंत्री प्रताप विहार स्थित गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से गाजीपुर तक का विकास का काम रुकेगा नहीं। रोजगार सृजन के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है, उनके उस विश्वास को हर स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 में से 75 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर निशाना
गरीबों के जीवन में बदलाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में इसमें रुकावटें आई थीं लेकिन अब फिर से विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न तो कानून व्यवस्था पर समझौता किया था और न ही करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कराकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 7500 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन 8200 अमृत सरोवर बनाकर उनके पास ध्वजारोहण किया गया। गाजियाबाद में 101 तालाबों का सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है।

श्रीकांत प्रकरण में कानून अपना काम करेगा
श्रीकांत त्यागी प्रकरण में गौतमबुद्धनगर के गेझा में हुई त्यागी बिरादरी की महापंचायत पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। किसी को अगर कुछ कहना है तो वह प्रशासन या सरकार से बता सकते हैं। सभी की सुनवाई होगी और सुनकर समझकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed