फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जश्न-ए-आजादी में जगमग हुआ शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मेरठ एक्सप्रेसवे : 15 दिन में 950 चालान फिर भी नहीं रुके दोपहिया वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर ऑनलाइन चालान किए जाने के बावजूद इनका संचालन नहीं रुक रहा है। 15 दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 950 वाहनों के चालान किए और 22 वाहनों को सीज किया। रविवार को भी एक्सप्रेसवे पर न सिर्फ दोपहिया वाहन दौड़ते दिखाई दिए, बल्कि बाइक चालक गलत दिशा में भी वाहन दौड़ाते नजर आए।
28 जुलाई को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक पर सवार मां-बेटी और एक किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को सख्ती से प्रतिबंधित करने की बात कही गई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने अलग-अलग प्वाइंट पर स्टाफ तैनात कर मैनुअल चालान करने शुरू किए थे। प्रतिबंधित वाहनों के चालान की रकम को भी दो हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया था। एनएचएआई अधिकारियों ने भी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सॉफ्टवेयर को अपडेट कराया। इसमें दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के चालान की व्यवस्था की गई। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ऑटोेमैटिक तरीके से पुलिस के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके बाद रोजाना किए जाने वाले चालानों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर खूब चली बाइक
रक्षाबंधन पर दिल्ली, गाजियाबाद से मेरठ आने-जाने वाले लोगों ने बाइकों पर सवार होकर मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर किया। ट्रैफिक पुलिस ने इन पर कार्रवाई भी की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी इन बाइक सवारों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमित हो रहे वाहन चालक
सही स्थान पर दिशा सूचक बोर्ड न लगे होने की वजह से एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिशा भ्रम डासना में हो रहा है। यहां एनएचएआई ने टोल बूथ तो बना दिए हैं, लेकिन इन्हें चालू नहीं किया गया है। एनएचएआई की ओर से यहां स्टाफ भी तैनात नहीं किया गया है। एनएच-9 पर चलने वाले वाहन चालक भ्रमित होकर एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। उन्हें भ्रमित होने का एहसास होते ही वह एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में जाने लगते हैं। रविवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर चालान किए।

एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। प्रतिदिन इनके चालान किए जा रहे हैं। अब तक करीब 950 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। 22 वाहन सीज किए गए हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed