फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जश्न-ए-आजादी में जगमग हुआ शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जश्न-ए-आजादी में जगमग हुआ शहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जश्न-ए-आजादी में शहर तिरंगा रोशनी से जगमग हो उठा है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब आम जन से लेकर सरकारी विभाग भी तिरंगा रैली, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिदिन करा रहे हैं। हर तरफ सिर्फ तिरंगा और जय भारत, वंदे मातरम का उद्घोष हो रहा है। देशभक्ति की लहर में सभी सराबोर हो रहे हैं। नगर निगम और प्रशासन की ओर से करीब आठ लाख घरों में तिरंगा पहुंचाया गया है।
15 अगस्त को हर शहीद प्रतिमा को सजाया गया है। स्कूलों में प्रतिदिन देशभक्ति पर आधारित पेंटिंग, स्लोगन, फैंसी ड्रेस और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। अमृत सरोवर को चयनित कर सजाया गया है। हर ग्राम सभा में 75 -75 पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के अमृत सरोवर योजना में पांच तालाबों पर वेस्ट प्लास्टिक से फर्नीचर तैयार कर पौधरोपण कराया गया है। निगम ने बाकायदा कार्यक्रम का रोस्टर जारी किया है। 11 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 16 अगस्त को सदरपुर स्थित तालाब पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। 17 को सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर निगम में मेयर आशा शर्मा, पुलिस लाइन में एसएसपी मुनिराज जी. ध्वजारोहण करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों में विभागाध्यक्ष अपने अपने दफ्तरों में झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed