{"_id":"62f94c9bf0513c4429688945","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2430347190","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 सेकेंड के लिए रुक जाइए, चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 सेकेंड के लिए रुक जाइए, चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52 सेकेंड के लिए रुक जाइए, चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान आज
गाजियाबाद। देश के अमर शहीदों के सम्मान में आज 52 सेकेंड के लिए रुक जाइए। अमर उजाला के देशभक्ति कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के तहत जिले के प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। देश के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, निगम पार्षद, समाजसेवी और हर देशभक्त हिस्सा बनेेंगे। कार्यक्रम में जनसाधारण भी शामिल हो सकेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर शहर के होली चाइल्ड चौक पर स्थानीय लोग, कालकागढ़ी चौक पर गाजियाबाद टाइल्स एंड सेनेट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, मालीवाड़ा के बसंत चौक पर पार्षद राजेंद्र तितोरिया, राजनगर एक्सटेंशन स्थित पार्षद संजीव त्यागी के कार्यालय के सामने वाले चौक, गोविंदपुरम, हापुड़ चुंगी चौक पर वीके शर्मा हनुमान, शालीमार गार्डन के मंगल पांडेय चौक और वसुंधरा के अटल चौक व मोदीनगर में स्थानीय लोग चौराहे पर ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित करेंगे। आसपास के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।