फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान
विज्ञापन

गाजियाबाद। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने इस बार तिरंगे को लेकर विवादित बयान दिया है। एक वीडियो बनाकर उन्होंने यूट्यूब पर पहले अपलोड किया फिर लोगों के समझाने पर उसे डिलीट कर दिया है। इसी बीच वीडियो वायरल भी हो गया।
वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि हर घर तिरंगा की जगह भगवा लहराया जाए। उनके वीडियो पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए थे। नरसिंहानंद का कहना है कि हर घर पर भगवा ध्वज होना चाहिए। उनका कहना है कि एक बहुत बड़ा अभियान तिरंगे के नाम पर चल रहा है। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा आर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। इसका मालिक गैर संप्रदाय से है। हिंदुओं पर भी कमेंट किया है। आर्थिक बहिष्कार करने की बात यति नरसिंहानंद कर रहे हैं। साथ में वह यह भी कह रहे है कि यदि लगाना है तो पुराना झंडा लगाओ, कंपनी की ओर से बनाया गया नहीं।
विज्ञापन

महंत बोले पुराना वीडियो है
सोशल मीडिया पर विवादित बयान वायरल होने पर लोगों ने महंत पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बारे नरसिंहानंद का कहना है कि यह 15 दिन पुराना वीडियो है। वहीं मसूरी के थानाध्यक्ष रविंद्र पंत का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed