फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दूध, पनीर में वसा कम, रसगुल्ले में मिला हानिकारक रंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दूध, पनीर में वसा कम, रसगुल्ले में मिला हानिकारक रंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेहत बनाने के लिए आप जिस दूध, घी और पनीर को खा रहे हैं, जरूरी नहीं वह शुद्ध हो। रसगुल्ले का जायका लेने पर भी आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के 48 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। एडीएम सिटी की कोर्ट में सुनवाई के बाद इन उत्पादों को बेचने वाले दुकानदारों पर 33.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 2022-23 में जुलाई महीने तक 242 नमूने लिए थे। साथ ही अन्य उत्पादों की भी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह एठानी की मदर डेयरी फ्रेंचाइजी पर डेढ़ लाख रुपये, प्रताप विहार स्थित न्यूट्रीशनल नीड्स पर एक लाख, रजापुर स्थित खोया विक्रेता प्रदीप कुमार पर एक लाख, शिवम भदौरिया पर घटिया मसल्स मास गेनर बेचने पर डेढ़ लाख रुपये, मंसूरी एंड मंसूरी फूड्स पर एक लाख, सिद्धबली छैना स्टोर पर एक लाख, अंकुर विहार स्थित विजय डेरी पर एक लाख, पिपलेड़ा स्थित जीशान दूध विक्रेता पर 50 हजार, इंदिरापुरम स्थित चायोस पर 2.30 लाख, ब्लेंडिया रीटेल शॉप पर दो लाख, राजनगर स्थित अबरीस हॉस्पिेटेलिटी पर एक लाख, मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क्वॉयर होटल पर एक लाख, भोपुरा स्थित सोनू बेकरी पर एक लाख, यासीन गढ़ी स्थित हल्दी पाउडर विक्रेता यामीन पर एक लाख, मोहन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी पर एक लाख, मसूरी स्थित दूध विक्रेता गुलजार पर 90 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर, घी, घेवर, मावे के 13 नमूने
रक्षाबंधन के लिए बाजार में बिक रहे घेवर, मावे, पनीर, घी समेत विभिन्न उत्पादों के 13 नमूने सोमवार को लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मिलावट का संदेह होने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए पांच टीम बनाईं गईं हैं। पहले दिन आंबेडकर रोड स्थित गढ़वाल पनीर भंडार से घी, मावा व पनीर का का एक-एक नमूना लिया गया। चोपला मंदिर के पास लोकनाथ लस्सी वाले की दुकान का निरीक्षण करने पर संदेह केआधार पर दूध, घेवर व चमचम का एक- एक नमूना लिया गया। दूसरी टीम ने इंदिरापुरम में आकाश मार्ट में निरीक्षण करते हुए पनीर का एक नमूना लिया गया। शिप्रा सन सिटी स्थित मदर डेयरी से टोंड मिल्क का एक नमूना लिया गया। लाल कुआं क्षेत्र में कान्हा स्वीट्स में कलाकंद, डब्लू स्वीट्स से गुलाब जामुन व एल बी स्वीट्स के बेसन के लड्डू का एक-एक नमूना लिया गया। लाजपत नगर स्थित अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स से बर्फी, अग्रवाल स्वीट्स से घेवर का एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed