फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जैव विविधता पार्क का निर्माण 15 दिन में होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जैव विविधता पार्क का निर्माण 15 दिन में होगा शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के लोगों को घूमने और परिंदों को विचरण करने का ठिकाना जल्द ही मिलेगा। नगर निगम ने एक निजी कंपनी को 63 एकड़ जमीन पर जैव विविधता पार्क बनाने का ठेका दे दिया है। पांचवीं बार टेंडर जारी करने पर इस फर्म से पार्क विकसित करने पर सहमति बनी है। 15 दिन में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा और एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
महामाया स्टेडियम के पीछे खाली पड़ी नगर निगम की 63 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाले इस पार्क में कृत्रिम झील, पक्षियों को आकर्षित करने के लिए वेटलैंड, बच्चों के लिए खेल मैदान, साइकिल ट्रैक, बोटिंग के लिए झील, बॉटनिकल गार्डन बनाए जाएंगे। इस पार्क में फल, फूल और सजावट वाले करीब 450 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें साइकस, बांस, आर्किड और औषधीय पौधे भी होंगे। पार्क में घूमने आने वाले परिवारों के लिए यहां खाने-पीने का भी इंतजाम होगा। नगर निगम यहां एक वुड रेस्तरां और फूड प्लाजा का भी निर्माण करेगा। यहां आने वाले लोग पार्क में प्रकृति का नजारा लेने के साथ-साथ मनपसंद व्यंजन का लुत्फ भी ले सकेंगे। यही नहीं, उनकी सुरक्षा के लिए यहां सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग भी बनेगी
पार्क में आने वाले लोगों को यहां पार्किंग की दिक्कत भी नहीं होगी। न्यू लिंक रोड और रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक के नीचे पार्किंग एरिया विकसित किया जाएगा। यहां एक समय में करीब 300 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी होगा पार्क में
- तितली गार्डन
- फ्लावर कोर्ट
- ओपन थिएटर
- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
- पौधों की नर्सरी
- हर्बल गार्डन
- कमल तालाब
- खूबसूरत फव्वारे
- स्काई वॉक ट्रैक
- बैठने के लिए खूबसूरत झोपड़ी
रिसर्च सेंटर भी होगा पार्क में
जैव विविधता पार्क विकसित करने का मकसद न केवल आसपास की सुंदरता को बढ़ाना है, बल्कि लोगों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है जहां वह परिवार के साथ प्रकृति के बीच घूम सके। इस पार्क में एक रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चे पौधों, वनस्पतियों और पक्षियों के संबंध में जानकारी भी ले सकेंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed