फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल: दुहाई डिपो स्टेशन लेने लगा आकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल: दुहाई डिपो स्टेशन लेने लगा आकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के दुहाई डिपो में निर्माणाधीन इकलौते ग्राउंड स्टेशन का निर्माण संबंधी काम लगभग पूरा हो गया है। 17 किमी लंबे पहले खंड में बने दुहाई डिपो स्टेशन में पटरियां बिछने के साथ प्लेटफार्म तैयार हो गया है। स्टेशन पर सिग्नल का काम जहां पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म पर शेड डालने का कार्य शुरू हो गया है। बिजली संबंधी लाइन और उपकरण लगते ही स्टेशन सितंबर तक ट्रायल रन के लिए तैयार हो जाएगा। दुहाई डिपो स्टेशन का सबसे ज्यादा लाभ सटे 18 गांव के लोगों को मिलेगा। रैपिड रेल का साहिबाबाद से दुहाई प्राथमिकता खंड पर मार्च 2023 में शुरू होगा। दुहाई डिपो स्टेशन भिक्कनपुर गांव के पास बनाया गया है। ऐसे में गांव के लोगों को रैपिड रेल पकड़ने केलिए लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा। चंद मिनटों के अंदर गांव वासी अपने घरों से स्टेशन की दूरी तय कर सकेंगे।
दुहाई रैपिड रेल स्टेशन से सटे गांव:
रैपिड रेल के दुहाई डिपो में बने स्टेशन से बिल्कुल सटे छह गांव में भिक्कनपुर, दुहाई, शाहपुर, बसंतपुर सैंथली, मोरटा, मिलक दुहाई शामिल हैं। वहीं करीब 12 गांव से अधिक गांव छह से 10 किमी की परिधि में आते हैं। इन गांव में मथुरापुर, शमशेरपुर, मकरेड़ा, बहादुरपुर, भदौली, मनौली, असालतनगर, नबीपुर, सुल्तानपुर, छज्जूपुर, रावली, सुराना व अन्य शामिल हैं। ऐसे में रैपिड रेल की वजह से इन गांवों की जमीनों के दाम ऊंचे होने के साथ यातायात का विश्व स्तरीय साधन गांव वासियों को उपलब्ध होगा। रैपिड रेल के कारण दिल्ली-एनसीआर का गांव वासी आसानी से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख चार स्टेशनों का 75 फीसदी काम पूरा
रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड के प्रमुख चार स्टेशन अब नजर आने लगे हैं। स्टेशनों का करीब 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सितंबर के आखिर में ट्रायल रन को देखते हुए गुलधर, साहिबाबाद के बाद अब मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पर प्लेटफार्म स्तर के बाद का काम शुरू हो गया है। साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन में तो निर्माण संबंधी 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। प्लेटफार्म के शेड और फिनिशिंग संबंधी कार्य शुरू हो गया है। पहले खंड में अभी दुहाई स्टेशन का काम थोड़ा पीछे है लेकिन 24 घंटे शिफ्ट में चल रहे कार्य को देखते हुए लक्ष्य को समय के अंदर पूरा करने की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई डिपो स्टेशन में प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले खंड के बाकी स्टेशनों में काम एडवांस स्टेज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed