फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid Rail Excavation of Anand Vihar Tunnel from Vaishali from September

Rapid Rail: वैशाली से आनंद विहार सुरंग की खोदाई सितंबर से, जानिए कब आएगा साहिबाबाद से सराय कालेखां भाग का नंबर

Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

भूमिगत हिस्से में आनंद विहार से दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन तक तीन किमी लंबी सुरंग का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन सुरंग की खोदाई में लगी हुई है।

विज्ञापन
Rapid Rail Excavation of Anand Vihar Tunnel from Vaishali from September
रैपिड रेल का निर्माण कार्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रैपिड रेल की वैशाली से आनंद विहार तक दो किमी लंबी सुरंग (टनल) की खोदाई का काम सितंबर माह से शुरू होगा। सुरंग की खोदाई के लिए 90 मीटर लंबी विशालकाय टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन को गुजरात से सड़क मार्ग के जरिये अगस्त माह के आखिर तक लाया जाएगा फिर वैशाली में सुरंग की खोदाई से पहले बनाए गए बड़े शाफ्ट (गड्ढे) में टीबीएम को उतारकर उसके बड़े पुर्जों को आपस में जोड़ा (असेंबल) जाएगा। टीबीएम के दो सप्ताह में असेंबल होने के साथ ही सितंबर में ही सुरंग की खोदाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


रैपिड रेल के भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो चली है। भूमिगत हिस्से में आनंद विहार से दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन तक तीन किमी लंबी सुरंग का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन सुरंग की खोदाई में लगी हुई है। वहीं आनंद विहार से वैशाली की ओर पहली सुरंग की खोदाई का कार्य भी जून के आखिरी में शुरू हो चुका है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि साहिबाबाद से दिल्ली सेक्शन के अंदर भूमिगत हिस्से के लिए चौथी टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन को गुजरात से सड़क मार्ग से गाजियाबाद लाने की तैयारी की जा रही है। टीबीएम के आने और फिर उसके हिस्सों को जोड़े जाने के बाद सुरंग की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 

जून 2024 में शुरू होगा साहिबाबाद से सराय कालेखां भाग

देश की पहली रैपिड रेल सबसे पहले गाजियाबाद में दौड़ेगी। रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में मार्च 2023 में संचालन शुरू होगा फिर एनसीआरटीसी की योजना हर छह माह में 20 किमी के भाग को खोलने की है। इसके तहत दूसरे चरण में अक्तूबर 2023 तक दुहाई से मेरठ दक्षिण तक का सेक्शन खुलेगा। तीसरे चरण में साहिबाबाद से दिल्ली के सराय कालेखां तक जून 2024 में रैपिड रेल दौडे़गी। आखिर में 2025 में मेरठ दक्षिण से मेरठ के मोदीपुरम का सेक्शन शुरू होगा।


 

आने जाने के लिए होंगी अलग-अलग सुरंग

रैपिड के भूमिगत भाग में ट्रेनों के आने जाने केे लिए अलग-अगल जुड़वां सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन के लिए अलग सुरंग होने से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद सुरक्षा उपायों को आसानी से लागू किया जा सकेगा। भूमिगत सुरंग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन निकास और 90 सेंटीमीटर चौड़ा एक साइट वॉकवे का प्रबंध किया गया है। सुरंग का डिजाइन 100 साल की अवधि वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed