फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Murder Life imprisonment for two convicts of murder of property dealer

Ghaziabad Murder: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 35- 35 हजार का जुर्माना भी लगा

Sun, 31 Jul 2022 01:40 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:40 AM IST
सार

नौ साल पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। दो लोगों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 35- 35 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। 
 

विज्ञापन
Ghaziabad Murder Life imprisonment for two convicts of murder of property dealer
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद में नौ साल पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले दो लोगों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश रामचंद्र यादव ने दोनों दोषियों पर 35- 35 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। दोनों दोषी प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करते थे। प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


घर से निकलने पर दोषियों की कार में जाते हुए वसुंधरा सेक्टर-4 में चौराहे पर देखने वाले दो चश्मदीदों की गवाही को अहम मानते हुए फैसला सुनाया, जबकि मृतक के बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और शव वसुंधरा सेक्टर एक में पार्क के पास बने नाले में पाया गया था। शव मिलने की रिपोर्ट इंदिरापुरम थाने में एक दुकानदार ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ब्रिज बिहार निवासी इंद्रपाल पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वाह 25 मार्च 2013 की शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। उनके बेटे शैलेश पाठक ने लिंक रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी रात दर्ज कराई थी। दूसरे दिन उनके परिचित ने बताया कि इंद्रपाल पाठक 25 अप्रैल को शाम 7:15 बजे सेक्टर -4 वसुंधरा की रेड लाइट पर कार से जाते हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सक्सेना कार चला रहा था, जबकि लोकेश पांडे पीछे की सीट पर इंद्रपाल के साथ बैठा था। सूचना मिलने के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि सेक्टर एक वसुंधरा नाले में कोई लावारिस शव मिला है, जिसे पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया था। शैलेश ने मोर्चरी पर जाकर शव की शिनाख्त अपने पिता इंद्रपाल के रूप में की। सेक्टर एक वसुंधरा पार्क के सामने नाले में शव पड़े होने की सूचना इंदिरापुरम थाने में दुकानदार आस मोहम्मद ने दी थी। बाद में मृतक के बेटे ने संजय सक्सेना और लोकेश पांडे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed