फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अब सितंबर से हिंडन के नए पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अब सितंबर से हिंडन के नए पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। हिंडन पर बन रहे नए पुल काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। सितंबर माह से इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। जीडीए ने 15 अगस्त से पुल पर यातायात शुरू करने का दावा किया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा की वजह से 15 दिन के लिए काम रोकना पड़ गया, जिससे देरी हुई।
दिल्ली-मेरठ रोड स्थित हिंडन नदी पर 22 करोड़ की लागत से 7.50 मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। तीन लेन के नए पुल की लंबाई 176 मीटर है। मार्च 2020 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था। सरकारी निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने सभी पिलर और एक को छोड़कर बाकी स्लैब का कार्य पूरा कर लिया है। सेतु निगम की ओर से आखिरी स्लैब का काम शुरू कर दिया गया है। स्लैब का काम पूरा होने के बाद एप्रोच स्लैब पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह पुल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक लाख वाहनों को मिलेगी रफ्तार
जीटी रोड पर प्रतिदिन एक लाख वाहन गुजरते हैं। मार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव को देखते हुए पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चार साल पहले बने नए पुल और कनावनी की ओर जाने वाले पुल से वाहन गुजरते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह शाम कार्यालय जाने व आने के वक्त वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। नया पुल बन जाने के बाद वाहनों के आवागमन में सहूलियत हो जाएगी और जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed