{"_id":"62dd9baf1bcc4b2b4126037b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd242013299","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी :12वीं में भी बुलंदी पर बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएससी :12वीं में भी बुलंदी पर बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी :12वीं में भी बुलंदी पर बेटियां
गाजियाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के रविवार को घोषित हुए आईएससी (12वीं) के नतीजों में लड़कियां फिर अव्वल रही हैं। राजनगर स्थित सेंट पॉल एकेडमी की छात्रा रिया अग्रवाल ने 98.75 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। रिया 2020 में आईसीएसई 10वीं में भी जिला टॉपर बनीं थीं। 98.50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा महक सिंह जनपद सेकेंड टॉपर बनीं। जनपद में तीसरे स्थान पर रहीं होली ऐंजल्स स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह ने 98.25 फीसदी अंक प्राप्त किए। आईएससी में जनपद का ओवरऑल परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महानगर के 13 स्कूलों में पंजीकृत 951 विद्यार्थियों में से इस बार 542 छात्राएं और 409 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
जिला टॉपर: रिया अग्रवाल, 98.75 प्रतिशत
इंजीनियर बन देश सेवा है रिया का लक्ष्य
आईएससी 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं में जनपद टॉपर बनी सेंट पॉल एकेडमी की छात्रा रिया का लक्ष्य इंजीनियर बन देश सेवा करना है। 2020 में आईसीएसई दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिया ने जिला टॉप किया था। राजनगर में रहने वाली रिया आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस की तैयारी में जुटी हुई है। जेईई मेन के प्रथम चरण में 94.7 पर्सेंटाइल प्राप्त कर दूसरे चरण की तैयारी में जुटी हैं। रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करने वाली किसी भी सोशल मीडिया से नहीं जुड़ी हैं। तनाव से पार पाने केलिए सिर्फ अपने शौक पेंटिंग, शतरंज, बैडमिंटन का सहारा लिया। रिया के पिता डॉ. आशीष अग्रवाल मेरठ में जनरल फिजिशियन हैं, जबकि मां अर्चना गर्ग सेंट पॉल स्कूल में आर्ट की शिक्षिका के साथ चित्रकार हैं। छोटा भाई मान 11वीं का छात्र है। उनका सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस करने का है। रिया को डायरी लेखन का भी शौक है।
सफलता के मंत्र :
- खुद पर विश्वास
- तैयारी का खुद आंकलन करें
- मॉक टेस्ट के साथ मानसिक तौर पर मजबूत रहें
सेंकेंड टॉपर: महक सिंह, 98.50 प्रतिशत
सैन्य अधिकारी बनना चाहती है महक :
आईएससी में 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान पाने वाली महक सिंह का लक्ष्य सैन्य अधिकारी बनने का है। उस दिशा में महक ने एक सीढ़ी पार कर ली है। महक अप्रैल माह में हुई नेशनल डिफेंस एकेडमी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। अब उन्हें साक्षात्कार (एसएसबी) की तिथि का इंतजार है। संजयनगर सेक्टर-23 की रहने वाली महक के पिता अनिल कुमार सिंह और मां सुमनलता सिंह शिक्षिका हैं। महक ने बगैर किसी ट्यूशन के नियमित चार से पांच घंटे पढ़ाई की बदौलत सफलता पाई। उन्होंने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन क्लास के नोट्स बनाकर उनका लगातार रिवीजन किया। साथ ही सोशल मीडिया से तो दूर रहीं, लेकिन पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब वीडियो और व्हाट्सएप पर शिक्षकों से शंकाओं का समाधान पाया।
विज्ञापन
थर्ड टॉपर: अनुष्का सिंह, 98.25 प्रतिशत
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं अनुष्का सिन्हा:
आईएससी में 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरे स्थान पर रहीं होली एंजेल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अनुष्का सिन्हा का लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उनके पिता चंद्रशेेखर सिन्हा अलीगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चीफ मैनेजर हैं, जबकि माता पिंकी सिन्हा गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि सिलेबस खत्म करने के बाद स्कूल शिक्षकों की मदद से बनाए नोट्स का बार-बार रिवीजन किया। परीक्षा समय में सैंपल पेपर हल किए। उन्होंने कोचिंग और किसी प्रकार की ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। सोशल मीडिया से दूरी बनाने केसाथ व्हाट्सएप के जरिये केवल शिक्षकों से संवाद किया। अनुष्का को डांस करना व नोबल पढ़ना पंसद है। सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।