फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सड़क टूटी, 35 हजार की आबादी का पैदल चलना भी मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सड़क टूटी, 35 हजार की आबादी का पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी को एनएच-9 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल होने के साथ कई जगह टूटी हुई है। टूटी सड़क में जलभराव होने के कारण पार्क टाउन प्रोजेक्ट के सामने एक लेन को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर काली मंदिर के पास बड़े बड़े गड्ढों और जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल है। बिल्डर की अनदेखी के कारण आदित्य वर्ल्ड सिटी की छोटी-बड़ी छह सोसायटियों के साथ वेव सिटी को मिलाकर करीब 35 हजार की आबादी मानसून के सीजन में परेशानी से जूझ रही है।
बिल्डर से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति बारिश होने या फिर अंधेरा होने पर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों या फिर पैदल लोगों का चोटिल होना लगातार जारी है। कार चालकों को गड्ढो से होकर आवाजाही में रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क की समस्या करीब डेढ़ साल से चली आ रही है। मानसून सीजन में सड़क के कई जगह लगभग टूटने के कारण स्थिति खतरनाक हो गई है। आदित्य वर्ल्ड में अर्बन होम्स, लग्जुरिया एस्टेट, सिटी अपार्टमेंट बहुमंजिला, जबकि व्हाइट कॉलेज फेस-एक व दो लो राइज सोसायटी हैं। इसके अलावा वेव सिटी के विभिन्न पॉकेट के निवासी भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

एक लेन में सड़क टूटी तो दूसरी लेन में डल रहा सीवर
आदित्य वर्ल्ड सोसायटी के मुख्य गेट के पास बने काली मंदिर के बाद करीब 250 मीटर में सड़क की दशा बेहद खराब है। एक लेन में बड़े-बड़े गड्ढों के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है, तो दूसरी लेन में बिल्डर की ओर से सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में स्थिति बद से बदतर हो गई है। लोग आवाजाही के लिए अपने व्यक्तिगत चार पहिया वाहनों या फिर कैब पर निर्भर हैं। एनएच-9 से करीब तीन से चार किमी सोसायटियां दूर होने से कैब मिलना भी आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.50 पैसे प्रति स्क्वायर फीट ले रहे रखरखाव शुल्क
लग्जुरिया एस्टेट सोसायटी के एओए उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया कि बिल्डर की ओर से सोसायटी में रहने वाले लोगों से हर माह .50 पैसे प्रति स्क्वायर फीट रखरखाव शुल्क वसूला जा रहा है लेकिन लोग कई जगह लगभग टूटी सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं।
गड्ढों में खोजनी पड़ती है सड़क
अर्बन होम्स सोसायटी के एओए सचिव नीरज सिंह ने बताया कि आदित्य वर्ल्ड सिटी और वेव सिटी के हजारों लोग डेढ़ साल से टूटी सड़कों से आने जाने को मजबूर हैं। अब हालत है कि गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ती है।
45 मीटर मास्टर प्लान रोड भी खस्ताहाल
सिटी अपार्टमेंट निवासी बाल कृष्ण मिश्रा का कहना है कि टाउनशिप की मुख्य सड़क के साथ सिटी अपार्टमेंट से गिरधरपुर बम्हैटा की ओर जाने वाली 45 मीटर मास्टर प्लान रोड का 250 मीटर के बाद नामोनिशान गायब है।

बारिश और रात में स्थिति हो जाती है खतरनाक
व्हाइट कॉटेज निवासी गौतम पाठक का कहना है कि थोड़ी बारिश होने या फिर रात होते ही लोगों की परेशानी दोगुना हो जाती है। मार्ग में हुए गड्ढे बारिश के कारण दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed