{"_id":"62d313e8ac9c514fce087d09","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2416368180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल को मिली बिजली, उपकरणों को किया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल को मिली बिजली, उपकरणों को किया चार्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। दुहाई डिपो में रैपिड रेल को शनिवार से विद्युत आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर से रेल के पार्ट्स को चार्ज करने का काम शुरू हो चुका है। 25000 वोल्ट के करंट से 180 किलोमीटर की रफ्तार से रैपिड ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दीपावली तक ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत होने की संभावना बढ़ गई है। प्रथम खंड में दुहाई डिपो से दिल्ली के बीच आम जनता के लिए अगले साल मार्च तक रैपिड रेल के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
भारत की प्रथम रीजनल रेल के 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के लिए सबसे पहले ओवर हेड इक्यूपमेंट के ऊर्जीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। दुहाई डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन पर पहले ओएचई सेक्शन को 25000 वोल्ट पर चार्ज किया गया। इसके बाद ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के पार्ट्स को चार्ज करने का काम शुरू कर दिया गया है।
हाई वोल्टेज करंट के प्रवाह से लोगों को किया गया जागरूक
रैपिड रेल को हाई वोल्टेज विद्युत से चार्ज किया जा रहा है। डिपो में सब स्टेशन बनाया गया है। आरआरटीएस की ओर से आसपास के गांवों में रहने वालों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए मुनादी कराकर लोगों को विद्युत लाइन से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। लाइन के आसपास सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। जून में आरआरटीएस का पहला ट्रेन सेट सावली गुजरात में स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट से दुहाई डिपो लाया गया था और वर्तमान में डिपो में इस पर स्टैटिक कमीशनिंग टेस्टिंग की जा रही है।