फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सावन की पहली फुहार से उमस भरी गर्मी फुर्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सावन की पहली फुहार से उमस भरी गर्मी फुर्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन की पहली फुहार से शनिवार को उमस भरी गर्मी फुर्र हो गई। बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बरसात के बाद तापमान में सीधे चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था।
शनिवार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई बारिश चार बजे तक जमकर हुई। इसके बाद भी रात तक बूूंदाबांदी होती रही। शनिवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को 10.5 एमएम बारिश हुई है। रविवार को भी गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और मौसम में नमी बनी रहेगी। तापमान दो से तीन डिग्री बढ़कर 35 डिग्री से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
विज्ञापन

बरसात से धुला प्रदूषण
बरसात के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई। धूल से लोगों को राहत मिली। गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वसुंधरा लोनी आदि जगहों में प्रदूषण में दो से तीन फीसदी कमी आई। वसुंधरा में शुक्रवार एक्यूआई 82 था वहां शनिवार को घटकर 76 रह गया। लोनी में भी एक्यूआई में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का अनुमानित तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जुलाई 35 29
18 जुलाई 37 31
19 जुलाई 37 29
20 जुलाई 33 27
21 जुलाई 31 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed